{"_id":"5de82a3c8ebc3e54b0514647","slug":"security-guard-shot-himself-with-gun-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्योरिटी गार्ड ने बंदूक से खुद को गोली मारकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्योरिटी गार्ड ने बंदूक से खुद को गोली मारकर दी जान
Thu, 05 Dec 2019 03:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 05 Dec 2019 03:20 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। ठुड्डी पर गोली लगने से गंभीर घायल गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि उसने बेरोजगारी से परेशान होकर यह कदम उठाया।
पुलिस के मुताबिक, गोपाल (45) परिवार के साथ पहाड़गंज इलाके में रहता था। परिवार में पत्नी और बेटे के अलावा अन्य सदस्य हैं। कई साल से वह एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। उसके पास डबल बैरल गन का लाइसेंस था।
विज्ञापन
कुछ समय से गोपाल बेरोजगार था, जिसकी वजह से वह परेशान था। बुधवार शाम करीब 7.00 बजे गोपाल अपने कमरे में बंदूक लेकर बैठा हुआ था। इस दौरान उसने अपनी ठुड्डी के नीचे बंदूक रखकर गोली चला दी।
विज्ञापन
परिजन मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा था। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल की मोर्चरी भेजा।