फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security guard of delhi safdarjung hospital was doing crime after making a gang

दिल्ली: सफदरजंग अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड ने बनाया गिरोह, ऐसे अंजाम देता था वारदात

Mon, 02 Nov 2020 11:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Nov 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
Security guard of delhi safdarjung hospital was doing crime after making a gang
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सफदरजंग अस्पताल की सुरक्षा में तीन वर्ष से तैनात सिक्योरिटी गार्ड ही अस्पताल में चोरी की वारदात कर रहा था। गार्ड शिवम प्रताप सिंह (24) ने अपना गिरोह बना रखा था। अपने साथियों संग अस्पताल व अन्य जगहों पर 60 से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुका है। अस्पताल में उसके साथी मरीज और तीमारदारों के पास रात में जाकर सो जाते थे और मोबाइल और अन्य सामान चुराकर भाग जाते थे। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड शिवम, सागर और रिसीवर शुजल को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के पास से चोरी के 18 फोन बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सफदरजंग अस्पताल में चोरी की वारदात को देखते हुए सफदरजंग एंक्लेव थानाध्यक्ष उमेश बर्थवाल की देखरेख में सफदरजंग अस्पताल चौकी प्रभारी शुभेन्दु व हवलदार संजीव की विशेष टीम बनाई गई। टीम ने सफदरजंग अस्पताल में मोबाइल चुराने वाले आरोपी दिल्ली  कैंट निवासी सागर (21) को पकड़ा। 
विज्ञापन


इसने पूछताछ में  बताया कि सफदरजंग अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड शिवम प्रताप के कहने पर चोरी करता था। पूछताछ के बाद थाना गोसाईगंज, लखनऊ निवासी शिवम को गिरफ्तार कर लिया। शिवम ने बताया कि वह चोरी के मोबाइल पदम बस्ती, नांगल राय निवासी शुजल को बेचता था। पुलिस ने शुजल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी गार्ड शिवम ने बताया कि वह सात-आठ महीने से वारदात करवा रहा था। अब तक वह चोरी की 60 से ज्यादा वारदात कर चुका है। शिवम यह देख लेता था कि अस्पताल में कहां भीड़ है और कहां वारदात की जा सकती है। इसके बाद वह सागर को चोरी करने भेजता था। शिवम सागर से चुराया हुआ सामान कुछ पैसे देकर लेता था और शुजल को बेच देता था। आरोपी सफदरजंग अस्पताल के अलावा अन्य अस्पतालों व पालम एरिया में भी चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed