{"_id":"5d53326786c198d11dac4480dea71e67","slug":"secretary-wife-send-her-complain-to-cm-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव की पीड़ित पत्नी ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव की पीड़ित पत्नी ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
Updated Thu, 28 May 2015 05:47 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम में कार्यरत दो महिला कर्मचारियों के बीच जूनियर-सीनियर का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को निगमायुक्त के निजी सचिव की पत्नी ने मुख्यमंत्री, मुख्यसचिव व शहरी स्थानीय निकाय के प्रधान सचिव को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
उन्होंने महिला कर्मचारी और उसके पति पर बदनाम करने की नीयत से विवाद पैदा करने का आरोप लगाया है। निगमायुक्त को भी शिकायत भेजकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
निगमायुक्त कि निजी सचिव की पत्नी सुमन पब्बी ने शिकायत में कहा है कि उनके पति 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्हें बदनाम करने की नीयत से निगम में कार्यरत महिला कर्मचारी सृष्टि ने बखेड़ा खड़ा किया है। जबकि उसकी और उनकी पुत्रबधू के प्रमोशन का मामला उच्चाधिकारियों के पास विचाराधीन है।
विज्ञापन
इस पूरे मामले में एक कर्मचारी नेता की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस विवाद से उनके पति अशोक कुमार को कोई अनहोनी होती है तो उसके जिम्मेदार कर्मचारी सृष्टि और उसके पति होंगे।