फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Secretary of the Central and Delhi government's battle heavily on CM.

केंद्र और दिल्ली की लड़ाई सीएम के सचिव पर भारी

Wed, 22 Jul 2015 09:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Jul 2015 09:55 AM IST
विज्ञापन
Secretary of the Central and Delhi government's battle heavily on CM.

केंद्र और दिल्ली सरकार में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) पर अधिकार को लेकर चल रही लड़ाई केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार को भारी पड़ सकती है।

विज्ञापन


एसीबी ने राजेंद्र कुमार के खिलाफ मिली भ्रष्टाचार की शिकायत को सीबीआई को जांच के लिए भेज दिया है। मालूम हो कि बीते माह 12 जून को दिल्ली डायलॉग कमीशन के पूर्व सदस्य सचिव आशीष जोशी ने राजेंद्र कुमार के खिलाफ एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कुमार ने शिक्षा विभाग में रहते हुए अपने पूर्व सहकर्मी की मदद से एक कंपनी बनाकर उसे करोड़ों का काम दिलाया। यही नहीं वह जिस-जिस विभाग में रहे वह व्यक्ति उससे संबंधित कंपनी बनाकर काम लेता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएस यादव ने नहीं की कोई कार्रवाई

Secretary of the Central and Delhi government's battle heavily on CM.

इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी नहीं अपनाई गई। जोशी ने बताया कि उन्होंने 12 जून को शिकायत की थी लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी एसएस यादव ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की।

जिसके चलते उन्होंने बीते 13 जुलाई को इसकी शिकायत सीबीआई में की और एसीबी को लिखा कि वह उनकी शिकायत सीबीआई को भेजे। सूत्रों की माने तो एसीबी में डीसीपी आरके पांडेय ने इस शिकायत को सीबीआई को भेज दिया है।

यही नहीं सूत्र बता रहे हैं कि यादव को इस बारे में जानकारी नहीं दी गई। शिकायत को भेजने से पहले उन्हें उसकी फाइल भी नहीं दिखाई गई। इस बारे में एसीबी चीफ एमके मीणा से बात करने की कोशिश की गई पर संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed