{"_id":"6a64a97b91ef42b7040cc347","slug":"second-offline-counselling-for-ipus-ba-bed-programme-on-the-28th-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147459-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आईपीयू में बीए-बीएड प्रोग्राम की दूसरी ऑफलाइन काउंसलिंग 28 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आईपीयू में बीए-बीएड प्रोग्राम की दूसरी ऑफलाइन काउंसलिंग 28 को
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के बीए-बीएड प्रोग्राम में दाखिले के लिए दूसरी ऑफलाइन काउंसलिंग 28 जुलाई को द्वारका कैंपस में होगी। उसी दिन आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा। एनसीईटी 2026 उत्तीर्ण छात्र जिन्होंने इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन किया है और जिनका नाम यूनिवर्सिटी की ओर से जारी मेरिट सूची में है, वे इस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
काउंसलिंग के दिन यूनिवर्सिटी कुलसचिव के नाम से देय 96 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट, चार पासपोर्ट आकार के फोटो, सीईटी का एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड, ऑनलाइन भरा हुआ फॉर्म, जन्म तिथि का प्रमाण पत्र लेकर आना है। इस प्रोग्राम की काउंसलिंग के बाद आवंटित सीट को पांच अगस्त तक निरस्त किया जा सकता है। मालूम हो कि यह प्रोग्राम द्वारका कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एजुकेशन में 50 सीटों के साथ उपलब्ध है। इस काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक सभी आवेदक इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट देख सकते हैं।