फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Second day of the annual fest Crossroads of Shri Ram College of Commerce, Delhi University

DU: श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स का वार्षिक फेस्ट, क्रॉसरोड में गीत-संगीत, मस्ती और बैंड से छात्रों ने मचाया धमाल

Fri, 10 May 2024 09:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 10 May 2024 09:44 AM IST
सार

डीयू के एसआरसीसी कॉलेज में बुधवार को तीन दिवसीय वार्षिक फेस्ट क्रॉसरोड की शुरुआत हुई है। फेस्ट में डीयू समेत देशभर के विभिन्न संस्थानों के छात्र भाग ले रहे हैं। पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाए गए प्रदर्शन के बाद बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी इस फेस्ट में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

विज्ञापन
Second day of the annual fest Crossroads of Shri Ram College of Commerce, Delhi University
क्रॉसरोड में गीत-संगीत, मस्ती और बैंड से मचाया धमाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गीत-संगीत के साथ मस्ती और बैंड के साथ धमाल। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के वार्षिक फेस्ट क्रॉसरोड के दूसरे दिन कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। छात्र इस फेस्ट में न केवल जमकर मस्ती कर रहे हैं बल्कि अपने-अपने राज्यों के हुनर का भी प्रदर्शन कर रहे हैं। कोई डांस में तो कोई मुंह से वाद्य यंत्रों की आवाज निकालकर बीट बॉक्स प्रतियोगिता में अपनी कला को दिखा रहा है। इस फेस्ट में देर शाम बैंड की प्रस्तुति ने छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अमर उजाला इस वार्षिक फेस्ट में नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभा रहा है।

विज्ञापन


डीयू के एसआरसीसी कॉलेज में बुधवार को तीन दिवसीय वार्षिक फेस्ट क्रॉसरोड की शुरुआत हुई है। फेस्ट में डीयू समेत देशभर के विभिन्न संस्थानों के छात्र भाग ले रहे हैं। पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाए गए प्रदर्शन के बाद बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी इस फेस्ट में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कॉलेज सभागार में कुलतुरमा सांस्कृतिक प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने-अपने राज्यों की कलाओं का भी प्रदर्शन किया। किसी ने हरियाणवी लोकनृत्य को प्रस्तुत किया, जिस पर जमकर तालियां बजीं, तो किसी ने तमिलनाडु की मार्शल आर्ट की कला को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसमें करीब पचास से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


इंडियन फ्यूजन बैंड गूंज की प्रस्तुति हुई और बैंड संबंधी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। मूट कोर्ट प्रतियोगिता में 10 फाइनलिस्ट ने अपनी प्रतिभा को दिखाया। बीट बॉक्स एक अनोखी प्रतियोगिता रही। इसमें छात्रों ने मुंह से वाद्य यंत्रों की आवाज निकालकर सबको चकित कर दिया। अब यह फेस्ट अपने अंजाम पर पहुंच गया है। शुक्रवार को इस फेस्ट का समापन होगा, जिसमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही अंतिम दिन का मुख्य आकर्षण होगा गायक अंकित तिवारी का कार्यक्रम। देर शाम होने वाले इस कार्यक्रम में वह अपने गीतों की प्रस्तुति देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज में तीन दिवसीय फेस्ट रिप्पल का आगाज
दिलशाद गार्डन स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज में शुरू हुए तीन दिवसीय वार्षिक फेस्ट रिप्पल 2024 में मेडिकल के छात्रों ने नाटक प्रस्तुत किए। इसमें एक नाटक बाल वेश्यावृत्ति पर था। इस नाटक में दिखाया गया कि कैसे राजस्थान सहित दूसरे राज्यों में बच्चों को वेश्यावृत्ति करने के लिए मजबूर किया जाता है। मेडिकल के छात्रों ने नाटक से दूसरी कुरीतियों को भी उठाया। पहले दिन छात्रों ने गीत संगीत, कविताएं, डांस भी पेश किया। साथ ही वेट लिफ्टिंग से शक्ति का लोहा मनवाया। यहां देर शाम छात्र डीजे नाइट में झूमते-गाते नजर आए। वार्षिक फेस्ट में अमर उजाला एक्सीलेंस मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। फेस्ट के पहले दिन विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के छात्रों के लिए द प्ले बुक, नजारा, समावेश, डेयर टू डार्ट आदि प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें छात्रों ने अपने हुनर को पेश करते हुए लोगों का दिल जीता। इसके अलावा डांस में दूसरे कॉलेजों से आए छात्रों ने समा बांध दिया। खासकर डांस में रोबोटिक स्टेप ने दिल जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed