फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seasonal change spoils Delhi-NCR wind

मौसमी बदलाव ने बिगाड़ी दिल्ली-एनसीआर की हवा, एक्यूआई 142 पर

Tue, 07 Apr 2020 04:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा संतोष कुमार, नई दिल्ली
संतोष कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 07 Apr 2020 04:14 AM IST
विज्ञापन
Seasonal change spoils Delhi-NCR wind
औसत पर पहुंचा एक्यूआई... - फोटो : अमर उजाला

मौसमी बदलावों और रविवार रात की पटाखेबाजी ने दस दिन बाद एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब की है। हवा की चाल में कमी आने और मिक्सिंग हाइट गिरने से 24 मार्च के बाद पहली बार वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) औसत दर्जे में चला गया है। वहीं, रविवार देर रात की पटाखेबाजी ने भी इस पर असर डाला है। विशेषज्ञ इस बदलाव को अस्थायी मान रहे हैं। सफर का अनुमान है कि मंगलवार से हवा की गुणवत्ता संतोषजनक स्तर में पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


इससे पहले, कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के मकसद से किए गए लॉकडाउन के तुरंत बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार आया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 24 व 25 मार्च के 24 घंटों में 45 अंकों के सुधार के साथ दिल्ली का एक्यूआई संतोषजनक स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद इसमें खास फेरबदल नहीं हुआ। 28 मार्च को तो एक्यूआई अच्छे की श्रेणी में आ गया था। रविवार दोपहर बाद से हवा की गुणवत्ता में गिरावट आनी शुरू हुई। एक्यूआई शनिवार के 87 की तुलना में 102 पर पहुंच गया। सोमवार को इसका स्तर 142 रहा। इसमें सबसे प्रभावी प्रदूषक धूल के महीन कण पीएम2.5 थे।
विज्ञापन


सफर का कहना है कि हवा की चाल धीमी होने व मिक्सिंग हाइट के नीचे आने से एक्यूआई में गिरावट आई है। हालांकि यह अस्थायी है। विशेषज्ञों का कहना है कि पीएम2.5 के प्रभावी होने से जाहिर है कि पटाखेबाजी से भी हवा खराब हुई है। सफर का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मंगलवार को बारिश हो सकती है। वहीं, बाउंड्री लेयर हाइट भी ऊपर जाएगी। इससे प्रदूषक दूर-दूर तक फैल सकेंगे और एक्यूआई में तेजी से सुधार आएगा। यह अच्छी और संतोषजनक की सीमा पर पहुंच जाएगी। अगले दस दिन एक्यूआई कमोबेश इसी स्तर पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले 5 दिन में पीएम2.5 में 49 फीसदी की गिरावट
सफर ने पहले 5 दिन लॉकडाउन के वायु गुणवत्ता पर पड़े असर का आकलन किया है। इसमें बताया गया है कि सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रुकने और दिल्ली-एनसीआर में फैक्टरियों के बंद होने से नॉक्स व पीएम2.5 की मात्रा में बड़े पैमाने पर गिरावट आई है। 25-30 मार्च के बीच नॉक्स की मात्रा 63 फीसदी और पीएम2.5 हवा में 49 फीसदी कम हुआ है।

28 मार्च को सबसे तरोताजा थी हवा
लॉकडाउन के दौरान अब तक दिल्ली की हवा 28 मार्च को सबसे अच्छी थी। इस दिन एक्यूआई 45 पर था। अन्य दिनों में यह 50-90 के बीच दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed