ईयरफोन लगाकर स्कूटी चलाना पड़ा महंगा, छात्र की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईयरफोन लगाकर स्कूटी चलाने की लापरवाही की कीमत एक छात्र को जान देकर चुकानी पड़ी है। रूम पार्टनर के साथ एच्छर पुलिस चौकी के पास पीछे आए बड़े वाहन का हार्न छात्र को सुनाई नहीं दिया।
करीब सेे गुजरते समय छात्र हड़बड़ा गया और स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे मेें दोनों छात्र घायल हो गए। हेलमेट नहीं लगाने के कारण गाड़ी चला रहे छात्र का सिर सड़क से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस दूसरे घायल दोस्त से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी राहुल चौधरी शारदा विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहा था।
स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गिर पड़ी
राहुल निम्बस सोसायटी में विश्वविद्यालय के ही छात्र अलीगढ़ (उप्र) निवासी शुभम के साथ किराये पर कमरा लेकर रहता था। बुधवार रात को दोनों छात्र स्कूटी पर सवार होकर किसी साथी से मिलने जा रहे थे।
वे एच्छर पुलिस चौकी के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से गाड़ी आने के कारण राहुल हड़बड़ा गया और स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गिर पड़ी।
हादसे में राहुल का सिर सड़क से टकरा गया। बाद में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां राहुल ने बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
कासना कोतवाली प्रभारी सुधीर त्यागी और एच्छर चौकी प्रभारी यतेंद्र नेे बताया कि हादसे की पड़ताल की तो मौके पर एक ईयरफोन पड़ा मिला। घायल शुभम से पूछताछ में जानकारी मिली कि ईयरफोन राहुल ने लगाया था। फिलहाल, पुलिस मामला दर्जकर जांच कर रही है।