फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Scooty riding scoundrels snatch Delhi policeman mobile phone and run away

बबली-बंटी ने मारा हाथ!: दिल्ली में पुलिस वाले भी नहीं सुरक्षित, झपटमारों ने झपटा फोन; लड़की चला रही थी स्कूटी

Tue, 30 Jan 2024 06:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 30 Jan 2024 06:49 PM IST
सार

अशोक कुमार मीणा सागरपुर इलाके में रहते हैं। वह दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं और उनकी तैनाती दक्षिण पश्चिम जिला के कंट्रोल रूम में है।

विज्ञापन
Scooty riding scoundrels snatch Delhi policeman mobile phone and run away
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण पश्चिम जिला के कंट्रोल रूम में तैनात एक पुलिसकर्मी से जनकपुरी इलाके में झपटमारी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान अशोक कुमार मीणा के रूप में हुई है। स्कूटी सवार युवक युवती वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

दक्षिण पश्चिम जिला के कंट्रोल रूम में तैनात एक पुलिसकर्मी से जनकपुरी इलाके में झपटमारी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान अशोक कुमार मीणा के रूप में हुई है। स्कूटी सवार युवक युवती वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार मीणा सागरपुर इलाके में रहते हैं। वह दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं और उनकी तैनाती दक्षिण पश्चिम जिला के कंट्रोल रूम में है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 28 जनवरी की सुबह 11 बजे वह डाबड़ी जाने के लिए डेसू कॉलोनी बस स्टैंड आए थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया। वह फोन पर बातचीत करने लगे।

विज्ञापन

इसी दौरान काली माता मंदिर की ओर से स्कूटी सवार एक युवक-युवती उनके पास आए। स्कूटी युवती चला रही थी। जबकि पीछे की सीट पर एक युवक बैठा हुआ था। युवक ने उनके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया। जब तक वह शोर मचाते दोनों डाबड़ी फ्लाई ओवर की तरफ भाग गए। 

राहगीर की मदद से पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित ने बदमाशों की स्कूटी का नंबर बताया है। जिसके जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed