फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Scooter rider shot dead car driver in delhi

रोडरेज: दिल्ली में 24 घंटे में दूसरी हत्या, स्कूटी सवार युवक ने कार चालक को मारी गोली

Wed, 12 Dec 2018 04:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Dec 2018 04:45 AM IST
विज्ञापन
Scooter rider shot dead car driver in delhi
मृतक अश्विनी - फोटो : अमर उजाला

गीता कॉलोनी में रोडरेज के दौरान स्कूटी सवार बदमाशों ने कार सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। राजधानी में पिछले 24 घंटे में रोडरेज में हत्या की दूसरी घटना है। एक दिन पहले मयूर विहार में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गली नंबर-6, भगत सिंह कॉलोनी (न्यू उस्मानपुर) निवासी कटिंग मास्टर सुशील की साली के बेटे अश्विनी उर्फ अन्नू के किसी दोस्त की लोनी में सगाई थी। अश्विनी अपनी कार में दोस्त कार्तिक व उसकी तीन महिला मित्र और सुशील को बैठाकर लोनी ले गया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी छह लोग कार में लौट रहे थे। कार सुशील चला रहा था। रात करीब 11.00 बजे गीता कालोनी पेट्रोल पंप के पास पुश्ता रोड पर जाने के लिए कार लूप पर चढ़ने लगी। 
विज्ञापन


इसी दौरान सामने से आ रहे स्कूटी सवार दो युवक कार से टकराते-टकराते बचे। इस पर दोनों युवक सुशील से बहस करने लगे। सुशील कार से उतरा तो स्कूटी पर पीछे बैठे युवक ने उस पर गोली चला दी और दोनों फरार हो गए। लहूलुहान सुशील खुद ही कार चलाकर जगप्रवेशचंद अस्पताल जाने लगा। इस बीच गीता कॉलोनी श्मशान घाट के पास वह बेहोश हो गया और कार डिवाइडर से टकरा गई। अस्पताल ले जाने पर सुशील को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने कार्तिक पर सुशील की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस रंजिश की बात से इंकार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed