फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Scooter rider injured by manjha; eight stitches on the neck.

Delhi NCR News: गर्दन में मांझा लगने से स्कूटी सवार घायल, गर्दन में लगे आठ टांके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
-उत्तम नगर इलाके की घटना, मुंडका इलाके में फैक्टरी चलाते हैं पीड़ित
विज्ञापन

-शिकायत के बाद पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तम नगर इलाके में चीनी मांझा गर्दन पर लगने से एक स्कूटर सवार 32 साल का युवक बुरी तरह घायल हो गया। पीड़ित के मुताबिक उनकी गर्दन पर आठ टांके लगे हैं। मांझा हटाने के दौरान उनकी दो उंगलियों पर भी गहरे घाव हो गए हैं। पहचान धीरज कुमार ओझा के रूप में हुई है। घटना के समय वह उत्तम नगर से सामान खरीदकर मुंडका स्थित अपने घर जा रहे थे। पुलिस ने घायल अवस्था में उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार धीरज कुमार ओझा मुंडका इलाके में फैक्टरी चलाते हैं। 5 अगस्त को वह उत्तम नगर से सामान खरीदने के बाद अपनी स्कूटी से जा रहे थे। उत्तम नगर के शिव विहार इलाके में नाला रोड पर ओझा की गर्दन के बाईं ओर पतंग का मांझा गर्दन में लग गई, जिससे उन्हें गहरा घाव हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़ित के मुताबिक उनकी गर्दन पर आठ टांके लगे हैं। मांझा हटाने के दौरान उनकी दो उंगलियों पर भी गहरे घाव हो गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके हेलमेट का एक हिस्सा भी मांझा से कट गया है। उन्होंने बताया कि मांझा गले पर लगते ही उनकी गर्दन से खून निकलने लगा। जिसकी वजह से वह जमीन पर गिर पड़े। वहां से गुजर रहे दो लोगों ने खून रोकने में उनकी मदद की। उसके बाद वह खुद अस्पताल पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के पास तीन-चार युवक पतंग उड़ा रहे थे। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed