फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   School recognition may be canceled in molestation of girl

Delhi NCR News: बच्ची से छेड़छाड़ मामले में रद्द हो सकती है स्कूल की मान्यता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय की ओर से भेजे गए नोटिस का स्कूल ने नहीं दिया जवाब
विज्ञापन


एसएस मोटा सिंह सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में मिलीं गंभीर खामियां

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जनकपुरी स्थित एसएस मोटा सिंह सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में नर्सरी की छात्रा से कथित छेड़छाड़ मामले में स्कूल पर गाज गिर सकती है। घटना के बाद आठ मई को शिक्षा निदेशालय ने स्कूल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसका जवाब 11 मई तक दे देना था, लेकिन समय बीतने के बावजूद स्कूल ने जवाब नहीं दिया है। नोटिस में स्कूल की मान्यता रद्द करने, प्रबंधन अपने हाथ में लेने तथा जमीन की लीज निरस्त कराने तक की चेतावनी दी गई है।
निदेशालय की प्रारंभिक जांच में स्कूल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर पाई गई। परिसर में संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए थे, जिससे बच्चों की निगरानी और सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। साथ ही बाल सुरक्षा संबंधी मानकों और निगरानी तंत्र को लागू नहीं करने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन

नर्सरी व प्री-नर्सरी की कक्षाएं मुख्य परिसर से दूर

जांच में सामने आया कि नर्सरी और प्री-प्राइमरी कक्षाएं मुख्य परिसर से एक किलोमीटर दूर निजी भवन में चलाईं जा रहीं हैं। आरोप है कि इसके लिए शिक्षा विभाग से अनुमति नहीं ली गई थी। शिक्षा निदेशालय ने इसे मान्यता की शर्तों, सुरक्षा नियमों और भूमि आवंटन शर्तों का गंभीर उल्लंघन माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed