फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SC extends by five weeks interim bail of former Delhi minister Satyendar Jain in money laundering case

Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को दी राहत, अंतरिम जमानत पांच सप्ताह के लिए बढ़ाई

Mon, 24 Jul 2023 11:20 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 24 Jul 2023 11:20 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की अंतरिम जमानत पांच सप्ताह के लिए बढ़ा दी है।

विज्ञापन
SC extends by five weeks interim bail of former Delhi minister Satyendar Jain in money laundering case
सत्येंद्र जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन की अंतरिम जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मंत्री की अंतरिम जमानत पांच सप्ताह के लिए बढ़ा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उनको अंतरिम जमानत दी है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ को जैन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने सूचित किया कि 21 जुलाई को उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई थी और उन्हें ठीक होने के लिए समय चाहिए। ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि वह अंतरिम जमानत बढ़ाने का विरोध नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले 10 जुलाई को हुई सुनवाई में कोर्ट ने उनकी जमानत को 24 जुलाई तक लिए बढ़ाया था। उनके वकील ने कोर्ट में कहा था कि डॉक्टरों ने उनको सर्जरी की सलाह दी है, इसलिए उन्हें जमानत मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता सत्येंद्र जैन को चिकित्सकीय आधार पर शर्तों के साथ अंतरिम जमानत दी। वह बिना अनुमति के दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते और मीडिया के सामने कोई बयान नहीं दे सकते। सत्येंद्र जैन पिछले एक साल से जेल में हैं। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल 30 मई को गिरफ्तार किया था।


सत्येंद्र जैन सीजे-7 के अस्पताल के एमआई रूम के बाथरूम में फिसल कर गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 21 जुलाई को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में जैन की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed