फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sazia Ilmi will campaign against Kejriwal from BJP in Delhi

केजरीवाल के खिलाफ BJP से लड़ेंगी शाजिया !

Wed, 14 Jan 2015 10:04 PM IST
Updated Wed, 14 Jan 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
Sazia Ilmi will campaign against Kejriwal from BJP in Delhi

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के दो दिन बाद ही आम आदमी पार्टी के लिए एक बुरी खबर आ गई है।

विज्ञापन


पूर्व पत्रकार और आम आदमी पार्टी से अपना राजनीतिक सफर शुरु करने वाली शाजिया इल्मी आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार करेंगी।

लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि शाजिया 'आप' छोड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती हैं। हालांकि इस मामले पर उन्होंने कुछ भी खुलकर बोलने से मना कर दिया था।

अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत के साथ ही उन्होंने जिन नौ लोगों को अपने अभियान से सबसे पहले जोड़ा था, उनमें शाजिया इल्मी का भी नाम शामिल था। बता दें कि सात फरवरी को दिल्ली विधासभा के लिए चुनाव होने हैं और दस फरवरी को मतगणना होगी।
विज्ञापन

केजरीवाल की वजह से छोड़ी आप

Sazia Ilmi will campaign against Kejriwal from BJP in Delhi

बता दें कि शाजिया इल्मी ने पिछले साल ही आम आदमी पार्टी छोड़ा दी थी। शाजिया ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि वह पार्टी को मनमाने तरीके से चलाते हैं।

अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत आम आदमी पार्टी से करने वाली शाजिया इल्मी ‌पिछले विधानसभा इलेक्‍श्‍ान में आप के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं।

वह आरके पुरम विधानसभा सीट से बीजेपी के अनिल शर्मा के खिलाफ मैदान में थीं। हालांकि उस चुनाव में वह मात्र 326 वोटों की कमी के चलते अनिल शर्मा से हार गईं थीं।

दो बार हार चुकी हैं चुनाव

Sazia Ilmi will campaign against Kejriwal from BJP in Delhi

इसके बाद उन्होंने आम चुनाव में भी हाथ आजमाया और आप के ही टिकट पर गाजियाबाद से भाजपा के उम्मीदवार और पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह‌ के खिलाफ चुनाव लड़ीं। हालांकि यहां भी उन्हें हार का ही सामना करना पड़ा था।

इस बात को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शाजिया इल्मी को चुनावी मैदान में उतार सकती है। बता दें कि भाजपा ने अभी तक नई दिल्ली सीट से अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है।

भाजपा के लिए शाजिया के प्रचार पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चुतर्वेदी ने ट्विट कर कहा है कि भाजपा सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए शाजिया के नाम का इस्तेमाल करना चाहती है।

विज्ञापन

किरण वालिया करेंगी केजरीवाल से मुकाबला

Sazia Ilmi will campaign against Kejriwal from BJP in Delhi

कांग्रेस ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से किरण वालिया को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। इस बारे में आधिकारिक पुष्टि करते हुए किरण वालिया ने अपने फेसबुक पेज पर अपडेट करते हुए कहा है कि वह नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस भाजपा से आगे निकलती हुई दिख रही है। पार्टी 24 सीटों के प्रत्याशी पहले ही घोषित कर चुकी है और सोमवार शाम को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने बाकी की 46 सीटों पर भी नाम फाइनल कर लिए हैं। हालांकि अभी सूची जारी नहीं की गई है मगर जो नाम तय किए गए हैं वह अंतिम ही माने जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इस बार दो पूर्व सांसद महाबल मिश्रा और अजय माकन विधान चुनावों में हाथ आजमाएंगे। माकन सदर बाजार और महाबल द्वारका से जंग लड़ेंगे।

वहीं दो पूर्व मंत्रियों के टिकट काटने की सूचना है। रमाकांत गोस्वामी और मंगत राम सिंघल की जगह अब ब्रह्म यादव और मुकेश गोयल को मौका दिया जा रहा है। यादव राजेंद्र नगर और गोयल आदर्श नगर से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने अंबेडकर नगर से सबसे बुजुर्ग नेता चौधरी प्रेम सिंह को टिकट दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed