फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Saurabh Bhardwaj said that there is a conspiracy to kill Arvind Kejriwal by burning him

'केजरीवाल को जलाकर मारने की साजिश': 'आरोपी के एक हाथ में स्प्रिट और दूसरे में माचिस'; हमले के बाद AAP का आरोप

Sat, 30 Nov 2024 09:54 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 30 Nov 2024 09:54 PM IST
सार

पदयात्रा में अरविंद केजरीवाल के साथ चल रहे दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब उस व्यक्ति को पदयात्रा में मौजूद आप कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ पकड़ा तो उसके एक हाथ में स्प्रिट की बोतल और दूसरे हाथ में माचिस मिली।

विज्ञापन
Saurabh Bhardwaj said that there is a conspiracy to kill Arvind Kejriwal by burning him
केजरीवाल पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर एक व्यक्ति ने तरल पदार्थ फेंक दिया। आरोपी की पहचान अशोक झा के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी बस में मार्शल है। उसने केजरीवाल पर पानी फेंका है। जबकि दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज का दावा है कि केजरीवाल पर स्प्रिट फेंका गया। इसकी कुछ बूंदे उनके ऊपर गिरी हैं।

विज्ञापन

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन

पदयात्रा में अरविंद केजरीवाल के साथ चल रहे दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब उस व्यक्ति को पदयात्रा में मौजूद आप कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ पकड़ा तो उसके एक हाथ में स्प्रिट की बोतल और दूसरे हाथ में माचिस मिली।

सौरभ भारद्वाज का आरोप है कि यह सीधे-सीधे अरविंद केजरीवाल को जलाकर मारने की साजिश है। आरोपी स्प्रिट डालकर और माचिस जलाकर केजरीवाल को मारना चाहता था, लेकिन ऐसा करने से पहले उसको दबोच लिया गया। भारद्वाज ने कहा कि यह बेहद ही चिंता का विषय है। सौरभ भारद्वाज ने कहा ऐसा तीसरी बार हुआ है। उनका आरोप है कि विकासपुरी में इसी प्रकार से पहले केजरीवाल पर हमला हुआ और दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही। नांगलोई में भी भाजपा के लोगों ने हंगामा किया था। शुक्रवार बुराड़ी विधानसभा में भी केजरीवाल पर हमले की कोशिश की गई।

विज्ञापन

ग्रेटर कैलाश पदयात्रा में भाजपा पर भड़के केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली का पंचशील पार्क सबसे पॉश एरिया माना जाता है। दो-चार दिन पहले यहां एक परिवार में 64 साल के बुजुर्ग की गला काटकर हत्या कर दी गई। मुलाकात के दौरान उनका पूरा परिवार बहुत दुख और सदमे में दिखा। केजरीवाल शनिवार को ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा के दौरान लोगों से बात कर रहे थे। इससे पहले पंचशील पार्क के पीड़ित परिवार से भी मुलाकात की।

केजरीवाल ने कहा कि पंचशील में हत्या से कुछ ही दिन पहले ग्रेटर कैलाश में एक जिम मालिक की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पूरी दिल्ली में व्यापारियों, दुकानवालों और उद्योगपतियों को फिरौती के लिए फोन आ रहे हैं। दिल्ली में काम करना मुश्किल होता जा रहा है। महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, दिल्ली की जनता ने 10 साल पहले उनको अच्छे स्कूल बनाने की जिम्मेदारी दी थी। अच्छी बिजली का इंतजाम करने को कहा था। अस्पताल का इंतजाम करने को कहा। आप की सरकार ने जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक खोले, दवाइयां और इलाज फ्री कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली की जनता ने केंद्र सरकार और भाजपा को दिल्ली की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी थी। केजरीवाल का आरोप है कि भाजपा इसमें एकदम से नाकाम रही है।

अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि वह आने वाले चुनाव में भाजपा को वोट न दें। नहीं तो कानून व्यवस्था की तरह दिल्ली के स्कूलों, अस्पतालों व बिजली का हाल भी बुरा होगा। इस दौरान केजरीवाल ने भाजपा शासित 20 राज्यों का हवाला देते हुए वहां पर बुनियादी सुविधाओं के बदतर होने के आरोप लगाया।

आप में शामिल हुए नेता
दिल्ली के खाद्य आपूर्ति मंत्री व बल्लीमारान के विधायक इमरान हुसैन ने कांग्रेस के कई नेताओं को आप में शामिल करवाया। इमरान हुसैन ने टोपी-पटका पहनाकर सभी का आप में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्लीवालों के दिल में बसते हैं उन्हें चुनाव में हराना नामुमकिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed