{"_id":"6a1ef9b1dcbe9317c10b2b3a","slug":"saurabh-bhardwaj-attacks-bjp-for-filing-fir-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-139123-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एफआईआर करने पर सौरभ भारद्वाज का भाजपा पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एफआईआर करने पर सौरभ भारद्वाज का भाजपा पर हमला
विज्ञापन
बोले-पीड़ित बच्ची के लिए आवाज उठाने पर निशाना बनाया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जनकपुरी स्थित एक स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले को लेकर राजनीतिक विवाद और तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर भाजपा और दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पीड़ित बच्ची के पक्ष में आवाज उठाने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी राजनीतिक दबाव का परिणाम है। उनका आरोप है कि संबंधित स्कूल प्रबंधन और उसके ट्रस्ट से भाजपा से जुड़े लोगों के करीबी नाम जुड़े होने के कारण मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें बच्ची या उसके माता-पिता का नाम तक नहीं पता। उन्होंने केवल संस्थान का नाम लेकर मामले को सार्वजनिक किया ताकि अभिभावकों और समाज को जानकारी मिल सके।
आप नेता ने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता परिवार के अनुसार पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पीड़ित परिवार को पुलिस अधिकारियों द्वारा परेशान और दबाव में रखने की शिकायतें सामने आई हैं।