फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Saurabh Bhardwaj and Atishi take oath as ministers in Delhi government

Delhi Politics: केजरीवाल सरकार को मिले दो नए मंत्री, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने ली शपथ, दोनों को मिले ये विभाग

Thu, 09 Mar 2023 04:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 09 Mar 2023 04:36 PM IST
सार

सौरभ भारद्वाज लगातार तीसरी बार ग्रेटर कैलाश से विधायक बने हैं। पहली बार 49 दिन की केजरीवाल सरकार में उन्हें मंत्री भी बनाया गया था, लेकिन दूसरी बार सरकार की जगह संगठन में लगाया गया। जबकि आतिशी पहली बार मंत्री बनी हैं।

विज्ञापन
Saurabh Bhardwaj and Atishi take oath as ministers in Delhi government
शपथग्रहण करते आतिशी और सौरभ भारद्वाज - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली सरकार में आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने मंत्री पद की शपथ ली। सौरभ के साथ-साथ आतिशी ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। उपराज्यपाल वीके सक्सेना की मौजूदगी में दोनों मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। दोनों नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही विभागों के बंटवारे भी कर दिए गए हैं। आतिशी अब से शिक्षा, लोक निर्माण, बिजली और पर्यटन विभाग को संभालेंगी, वहीं सौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य, पानी और उद्योग विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज लगातार तीसरी बार ग्रेटर कैलाश से विधायक बने हैं। पहली बार 49 दिन की केजरीवाल सरकार में उन्हें मंत्री भी बनाया गया था, लेकिन दूसरी बार सरकार की जगह संगठन में लगाया गया। इस बीच वे संगठन के लिए काम करते रहे। तीसरी बार विधायक बनने और राघव चड्ढा के राज्यसभा सांसद बनने के बाद उन्हें दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया। वे पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं और अन्ना आंदोलन से भी जुड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतिशी पहली बार बनी मंत्री
कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। 2020 में पहली बार वे विधायक बनीं। आतिशी केजरीवाल सरकार के साथ लंबे समय से काम कर रही हैं और उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया की सलाहकार भी रह चुकी हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आए बदलाव के पीछे आतिशी की अहम भूमिका मानी गई है। आतिशी के ही सुझाव पर शिक्षा के क्षेत्र में तमाम बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन

राजनीति में आने से पहले शिक्षिका रही हैं आतिशी
1981 को जन्मी आतिशी की पढ़ाई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफेंस कॉलेज से बैचलर डिग्री हासिल की। डीयू से पढ़ाई करने के बाद रोड्स स्कॉलशिप हासिल कर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लंदन से मास्टर्स किया। राजनीति में आने से पहले आतिशी ने आंध्रप्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में इतिहास पढ़ाती थीं। उन्होंने कई स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ भी काम किया हैं। वे अन्ना आंदोलन के समय केजरीवाल के संपर्क में आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed