फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Satyendra Jain arrest case CM Kejriwal says he personally studied case matter is fraud our party honest we have faith in judiciary

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी: केजरीवाल बोले- मैंने खुद पढ़ी केस की फाइल, पूरा मामला है फर्जी, कानून पर हमें पूरा भरोसा

Tue, 31 May 2022 03:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 31 May 2022 03:45 PM IST
सार

केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन के बचाव में कहा है कि हम (आम आदमी पार्टी) न ही भ्रष्टाचार बर्दाश्त करते हैं और न ही भ्रष्टाचार करते हैं। हमारी सरकार एक कट्टर ईमानदार सरकार है।

विज्ञापन
Satyendra Jain arrest case CM Kejriwal says he personally studied case matter is fraud our party honest we have faith in judiciary
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की गई गिरफ्तार के बाद आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनके बचाव में सामने आए हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने खुलकर कहा है कि उन्होंने सत्येंद्र जैन के केस का खुद अध्ययन किया है और यह मामला पूरी तरह से फर्जी है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन के बचाव में कहा है कि हम (आम आदमी पार्टी) न ही भ्रष्टाचार बर्दाश्त करते हैं और न ही भ्रष्टाचार करते हैं। हमारी सरकार एक कट्टर ईमानदार सरकार है। सत्येंद्र जैन को राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया जा रहा है। हमें कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा, हमारी कट्टर ईमानदार सरकार है। हम 1 पैसे का भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करते पंजाब में हमने अपने ही मंत्री को गिरफ्तार कराया लेकिन सत्येंद्र जैन का केस बिल्कुल फर्जी है।

पीएमएलए एक्ट का हो रहा राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल: कपिल सिब्बल

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की पीएमएलए एक्ट के तहत ईडी द्वारा गिरफ्तारी के एक दिन बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने मंगलवार को कहा कि इस कानून का सरकार द्वारा वैधानिक से ज्यादा राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल हो रहा है।

सिब्बल ने सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद ट्वीट कर कहा, सत्येंद्र जैन को पीएमएलए कानून के तहत कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस कानून का लगातार दुरुपयोग हो रहा है। इसे कानूनी से ज्यादा राजनीतिक हथियार के रूप में उपयोग किया जा रहा है। सिब्बल ने हाल में कांग्रेस से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा है। सिब्बल का कहना है कि उनकी कोशिश सभी दलों को 2024 में भाजपा के खिलाफ साथ लाना होगी।

आप ने हिमाचल चुनाव से जोड़ी जैन की गिरफ्तारी

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी को आम आदमी पार्टी (आप) ने हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनावों से जोड़ा है। पार्टी का मानना है कि इस वक्त बतौर हिमाचल प्रदेश प्रभारी काम रहे सत्येंद्र जैन के आक्रामक प्रचार अभियान से भाजपा डर गई है। इसी वजह से उनको जेल भेज दिया गया है। पार्टी ने चुनौती दी है कि केंद्र की भाजपा सरकार आप के कितने भी नेताओं को जेल भेज दे, वह आम लोगों के हक में आवाज उठाना बंद नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed