फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Satyendar Jain says manoj tiwari just wanted to create ruckus at soniya vihar underground reservoir

सोनिया विहार भूमिगत जलाशय केस: सत्येंद्र जैन बोले- मनोज तिवारी को वहां जाना था तो हमसे कहते

Wed, 13 Apr 2022 02:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 13 Apr 2022 02:25 PM IST
सार

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को सोनिया विहार में बनाए गए भूमिगत जलाशय पर दस्तक दी।

विज्ञापन
Satyendar Jain says manoj tiwari just wanted to create ruckus at soniya vihar underground reservoir
सत्येंद्र जैन ने दिया मनोज तिवारी व भाजपा नेताओं का जवाब - फोटो : अमर उजाला/एएनआई

विस्तार

दिल्ली के सोनिया विहार स्थित भूमिगत जलाशय पर मंगलवार को जाकर जिस तरह से भाजपा नेताओं ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाए और फिर सत्येंद्र जैन ने उसे लेकर ट्वीट किया उस मामले में बुधवार को जैन से पत्रकारों ने सवाल किया।

विज्ञापन


पत्रकार के सवाल के जवाब में सत्येंद्र जैन ने कहा कि भूमिगत जलाशय एक सुरक्षित एरिया होता है। यहां कोई बिना इजाजत के नहीं जा सकता और फिर वहां जिस तरह से 250-300 लोग दरबान पर बल का प्रयोग करते हुए अंदर घुस गए वह ठीक नहीं था। अगर मनोज तिवारी को वहां जाना ही था तो मुझे कह देते हम उनके लिए व्यवस्था करवा देते। लेकिन वो सिर्फ रुकावट पैदा करना चाहते थे।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

दिल्ली के बाद विभिन्न राज्यों में आम आदमी पार्टी की सक्रियता बढ़ने के बीच दिल्ली प्रदेश भाजपा के नेताओं ने उसकी दिल्ली सरकार पर आरोप लगाने का सिलसिला जारी कर दिया है। प्रदेश भाजपा के नेताओं ने मंगलवार को सोनिया विहार में भूमिगत जलाशय बनाने के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया, वहीं दिल्ली सरकार के जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोनिया विहार स्थित भूमिगत जलाशय में प्रदेश भाजपा के नेताओं के जाने पर आपत्ति जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को सोनिया विहार में बनाए गए भूमिगत जलाशय पर दस्तक दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस जलाशय का निर्माण केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत किया गया है।

केंद्र सरकार के फंड से बने इस भूमिगत जलाशय से लाखों लोगों को 24 घंटे पीने का पानी मिल रहा है, मगर यहां पर शिलापट्ट पर प्रधानमंत्री का नाम नहीं लिखा गया है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसके निर्माण का श्रेय लेते हुए अपना नाम लिखवा दिया। उन्होंने इस मामले की कड़ी निंदा की।

उधर दिल्ली सरकार के जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने भाजपा नेताओं के समर्थकों के साथ सोनिया विहार भूमिगत जलाशय में जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि भाजपा सांसद मनोज तिवारी सोनिया विहार भूमिगत जलाशय में 300-400 लोगों के साथ जबरदस्ती घुस गए है और हंगामा कर रहे हैं। अगर दिल्ली की पानी की सप्लाई बाधित होती है तो इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है। उन्होंने इस मामले में दिल्ली पुलिस से संज्ञान लेने का आग्रह किया।


गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सोमवार को गुजरात की भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा करने के लिए वहां के स्कूलों का जायजा लेने गए थे। इसके बाद भाजपा नेता सोमवार को ही मनीष सिसोदिया को घेरने के लिए दिल्ली सरकार के स्कूलों का जायजा लेने के लिए मैदान में उतर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed