{"_id":"6242e864e661a80280549c8a","slug":"satyendar-jain-inaugurates-100-bed-portable-integrated-care-centre-in-delhi-ayurvedic-and-unani-tibbia-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली को सौगात: 100 बेड वाले पोर्टेबल इंटीग्रेटेड केयर सेंटर का उद्घाटन, आईसीयू से लेकर ऑक्सीजन प्लांट तक सबकुछ है मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली को सौगात: 100 बेड वाले पोर्टेबल इंटीग्रेटेड केयर सेंटर का उद्घाटन, आईसीयू से लेकर ऑक्सीजन प्लांट तक सबकुछ है मौजूद
Tue, 29 Mar 2022 04:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 29 Mar 2022 04:39 PM IST
सार
सत्येंद्र जैन ने आज जिस केयर सेंटर का उद्घाटन किया है उसमें 18 आईसीयू और 82 ऑक्सीजन बेड हैं और साथ ही एक ऑक्सीजन प्लांट है जिसकी क्षमता 250 एलपीएम है।
विज्ञापन
100 बेड वाले इंटीग्रेटेड केयर सेंटर का उद्घाटन करते सत्येंद्र जैन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली सरकार ने मंगलवार को राजधानी के लोगों को एक और सौगात दी। आज स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आयुर्वेदिक और यूनानी टिब्बिया कॉलेज में 100 बेड वाले इंटीग्रेटेड केयर सेंटर का उद्घाटन किया जहां ऑक्सीजन प्लांट की भी सुविधा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम की तस्वीरें ट्वीट करते हुए सत्येंद्र जैन ने लिखा कि इस सुविधा से संकट के समय में राजधानी में बेडों की संख्या बढ़ जाएगी। उन्होंने आगे लिखा, आज आयुर्वेदिक एंड यूनानी टिब्बिया कॉलेज में 100 बेड वाले इंटीग्रेटेड केयर सेंटर का उद्घाटन किया। यह पूर्ण रूप से सुविधाओं से लैस है जिसमें 18 आईसीयू और 82 ऑक्सीजन बेड हैं और साथ ही एक ऑक्सीजन प्लांट है जिसकी क्षमता 250 एलपीएम है।
विज्ञापन
यही नहीं 23 मार्च को भी सत्येंद्र जैन ने एलएनजेपी अस्पताल में एक हाईटेक मेडिकल उपकरण का उद्घाटन किया था जो यूरिनरी ब्लैडर से जुड़े रोगों को कैमरे की मदद से पहचान सकता है और बच्चों में होने वाले यूरोलॉजिकल और गैस संबंधी बीमारियों में मदद करता है।
विज्ञापन