Satta Ka Sangram Live: बुराड़ी की जनता का क्या है मूड, 'सत्ता का संग्राम' में देखें ग्राउंड रिपोर्ट
Delhi Election 2025 Satta Ka Sangram News Live: दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के एलान के बाद सियासी सरगर्मी जोरों पर है। सभी सियासी दल चुनाव प्रचार में जोर पूरे जोर शोर से लगे हुए हैं। इस बीच अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' देश की राजधानी दिल्ली के चुनाव में मतदाताओं की नब्ज टटोलने के लिए जनता के बीच पहुंचा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा जबकि मतगणना 8 फरवरी होनी है। इससे पहले दिल्ली में चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो चली है। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच 'सत्ता का संग्राम' कार्यक्रम के तहत अमर उजाला की टीम दिल्ली के गोकलपुर पहुंची। यहां मतदाताओं ने सड़क, पानी और सीवर के मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी। गोकलपुर सीट से आम आदमी पार्टी ने सुरेंद्र कुमार को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने प्रवीण निमेष पर भरोसा जताया है और कांग्रेस के प्रत्याशी ईश्वर बागड़ी हैं।
यहां देखें ग्राउंड रिपोर्ट...
बाबरपुर विधानसभा पहुंची अमर उजाला की टीम
'सत्ता का संग्राम' कार्यक्रम के तहत अमर उजाला की टीम दिल्ली के बाबरपुर पहुंची। यहां मतदाताओं ने सड़क, पानी और सीवर के मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी। बाबरपुर सीट से आम आदमी पार्टी ने गोपाल राय को टिकट दिया है। भाजपा से अनिल वशिष्ठ और कांग्रेस से हाजी मोहम्मद इशराक खान प्रत्याशी हैं।
'सत्ता का संग्राम' कार्यक्रम के तहत अमर उजाला की टीम उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर पहुंची। यहां मतदाताओं ने सड़क, पानी और सीवर के मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी।
यहां देखें ग्राउंड रिपोर्ट
'सत्ता का संग्राम' कार्यक्रम के तहत अमर उजाला की टीम दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा में पहुंची। यहां मतदाताओं ने सड़क, पानी और सीवर के मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी। बुराड़ी सीट से आम आदमी पार्टी ने संजीव झा को उम्मीदवार बनाया है। एनडीए के सहयोगी दल के रूप में शैलेंद्र कुमार (जदयू) और कांग्रेस के प्रत्याशी मंगेश त्यागी चुनावी मैदान में हैं।
यहां देखें ग्राउंड रिपोर्ट
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.