Satta Ka Sangram Live: मंगोलपुरी पहुंचा अमर उजाला का चुनावी रथ, क्या है जनता का मूड?, देखें ग्राउंड रिपोर्ट
Delhi Election 2025 Satta Ka Sangram News Live: दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को विधानसभा के लिए वोटिंग है। ऐसे में अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' दिल्ली वालों की नब्ज टटोलने के लिए मतदाताओं के बीच पहुंच रहा है। कार्यक्रम के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। इसके जरिये आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य से जुड़े मुद्दों को उठा पाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यहां देखें ग्राउंड रिपोर्ट...
यहां देखें ग्राउंड रिपोर्ट...
यहां देखें ग्राउंड रिपोर्ट...
त्रिनगर पहुंचा अमर उजाला का चुनावी रथ
आज अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र पहुंचा है। यहां हमारी टीम ने चुनाव से संबंधित मुद्दों को लेकर मतदाताओं से संवाद किया। मतदाताओं के बीच जाकर वहां का सियासी माहौल समझने की कोशिश की। बता दें कि त्रिनगर सीट से आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रीति तोमर को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा+ से तिलक राम गुप्ता और कांग्रेस ने सतेन्द्र शर्मा पर भरोसा जताया है।
यहां देखें ग्राउंड रिपोर्ट और जानें दिल्ली की जनता के मन में क्या है
मंगोलपुरी पहुंचा अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम'
मंगलवार को अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र पहुंचा। यहां हमारी टीम ने चुनाव से संबंधित मुद्दों को लेकर मतदाताओं से संवाद किया और यह जानने का प्रयास किया कि यहां की जनता किन मुद्दों को लेकर इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी। बता दें कि मंगोलपुरी सीट से आम आदमी पार्टी (आप) ने राकेश जाटव धर्मरक्षक को टिकट दिया है, जबकि भाजपा+ से राजकुमार चौहान और कांग्रेस ने हनुमान चौहान को चुनाव मैदान में उतारा है।
यहां देखें ग्राउंड रिपोर्ट
डीयू कैंपस पहुंचा अमर उजाला का चुनावी रथ
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस में पहुंचा। यहां युवा पीढ़ी से उनके मुद्दे जाने गए। साथ ही आठ मार्च को किस ओर दिल्ली की सियासत करवट ले सकती है उस पर भी चर्चा की गई।
यहां देखें ग्राउंड रिपोर्ट-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.