फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sarva Shiksha Abhiyan teachers demonstrated outside CM residenceSarva Shiksha Abhiyan teachers demonstrated outside CM residence

Delhi NCR News: सर्व शिक्षा अभियान शिक्षकों ने किया सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली में सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत काम करने वाली शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर लिए एकत्रित हुए। इन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एसएसए के तहत काम करने वाली शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्हें मनमाने तरीके से दिल्ली सरकार कहीं भी स्थानांतरित कर देती है। उनकी काबिलियत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही रेनू यादव ने बताया कि राजधानी में लगभग 1300 एसएसए शिक्षक हैं। सभी साल 2011-2012 से शिक्षा विभाग में काम कर रहे हैं, लेकिन शिक्षा निदेशालय ने कई बार एसएसए शिक्षकों के साथ अन्याय किया है। इन सभी गतिविधियों का असर हर तीन-चार महीने में छात्रों और उनकी पढ़ाई पर भी पड़ता है। क्योंकि, जब छात्र और शिक्षक एक-दूसरे को समझने के स्तर पर पहुंच जाते हैं, तो कोई दूसरा शिक्षक उनकी जगह ले लेता है। इससे पूरी प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित होती है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों को अचानक दूर-दराज इलाकों में तबादला कर उन्हें घर बैठने के लिए मजबूर ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed