फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sant rampal supporters gathered at jantar-mantar in delhi.

दिल्ली पहुंची संत गिरफ्तारी के विरोध की आग

Tue, 18 Nov 2014 10:50 PM IST
Updated Tue, 18 Nov 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
sant rampal supporters gathered at jantar-mantar in delhi.

अवमानना के मामले में गिरफ्तारी का विरोध कर रहे संत रामपाल के शिष्य हिसार के सतलोक आश्रम तक ही नहीं दिल्ली में भी पहुंच चुके हैं। मंगलवार दोपहर रामपाल के समर्थक धीरे-धीरे दिल्ली के जंतर-मंतर के पहुंचने लगे। इन समर्थकों की मांग है कि संत रामपाल की गिरफ्तारी पर तुरंत रोक लगाई जाए अन्यथा सरकार के खिलाफ देश भर में ऐसे ही आंदोलन किए जाएंगे।

विज्ञापन


दोपहर होते-होते हजार की संख्या में समर्थक जंतर मंतर के आस पास जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। मौके की नजाकत को देखते हुए तुरंत ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। हालांकि पुलिस की मौजूदगी का संत के समर्थकों पर कुछ खास असर नहीं हुआ और वह अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं।
विज्ञापन


संत रामपाल के समर्थक इस बात को लेकर काफी गुस्से में हैं कि उनके विरोध के बावजूद पुलिस उनके गुरू को गिरफ्तार करने पर अमादा है। संत के समर्थक लगातार मौके पर जमे हुए हैं और लाउडीस्पकर लगा अपने समर्थकों के उत्साह को बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। भारी संख्या में पुलिस की तैनाती के चलते दिल्ली में किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थकों ने पुलिस को दी धमकी

sant rampal supporters gathered at jantar-mantar in delhi.

बता दें कि अवमानना मामले में कोर्ट में पेशी को लेकर पिछले दस दिनों से चल रही संत रामपाल और सरकार के बीच रार बढ़ती ही जा रही है। सतलोक आश्रम के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स दल बल सहित तैनात है। संत रामपाल पर शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है। हाईकोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही है।

वहीं, संत रामपाल के अनुयायियों ने सरकार को धमकी दी ‌है कि सरकार हमें आतंकवादी बनाने की कोशिश न करे, हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। यदि पुलिस कोई कार्रवाई करेगी तो हम उसका खुलकर जवाब देंगे। बीते दिन कोर्ट से मिली फटकार के बाद शुरू हुई पुलिसिया कार्रवाई का संत के अनुयायियों ने कड़ा विरोध किया।

उन्होंने न सिर्फ पुलिस कर्मियों की लाठियां छीनीं बल्कि उन्हें माइक से घोषणा कर खुली धमकी तक दे डाली। अनुयायियों ने कहा कि आप अधिकारियों के ऐसे आदेश क्यों मान रहे हो, जो मानवता के खिलाफ हैं।’ संत के अनुयायियों ने यह धमकी उस वक्त दी जब पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान आश्रम के बाहर खड़ी गाड़ियां हटा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed