{"_id":"578fc6e44f1c1bb52ac4b6d0","slug":"sanjeev-chaturvedi-filed-in-court-to-answer-the-corruption-cases-are-not-investigated","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संजीव चतुर्वेदी ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब, कहा भ्रष्टाचार मामलों की नहीं हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीव चतुर्वेदी ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब, कहा भ्रष्टाचार मामलों की नहीं हो रही जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 21 Jul 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
संजीव चतुर्वेदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के पूर्व मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्रालय भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट में पेश जवाब में उन्होंने कहा कि संस्थान ने भ्रष्टाचार के मामले में कई अधिकारियों को चार्जशीट दी हुई है वहीं सीबीआई ने भी अपनी रिपोर्ट में उन्हें दोषी बताया है।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष पूर्व सीवीओ संजीव चतुर्वेदी ने यह जवाब एक एनजीओ द्वारा दायर याचिका के आधार पर दायर किया है।
विज्ञापन
'सीबीआई से करवाई जाए मामलों की जांच'
Sanjeev Chaturvedi
याचिका में कहा गया है कि स्वास्थ्य मंत्री निरंकुश शक्तियों का प्रयोग कर रहे हैं और भ्रष्टाचार के मामलों पर कार्रवाई नहीं कर रहे। इतना ही नहीं वे जांच को भी प्रभावित कर रहे हैं।
ऐसे में मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पहले ही सभी आरोपों को बेबुनियाद बता चुके हैं।
उन्होंने कहा कि यह जनहित याचिका गुप्त मकसद से प्रेरित, राजनीतिक लाभ और सरकार की छवि को खराब करने के लिए लिए दायर की गई है। उन्होंने कहा कि चतुर्वेदी को कदाचार के विभिन्न आरोपों के चलते पद से हटा दिया गया था।