फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanjay Singh said Tihar jail has become a torture cell for cm Kejriwal today After getting insulin

Arvind Kejriwal News: इंसुलिन मिलने के बाद बोले संजय सिंह, 'तिहाड़ जेल आज केजरीवाल के लिए बना यातना गृह'

Tue, 23 Apr 2024 02:38 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 23 Apr 2024 02:38 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ में इंसुलिन मिलने के बाद आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा और जेल प्रशासन पर तंज कसा है। 

विज्ञापन
Sanjay Singh said Tihar jail has become a torture cell for cm Kejriwal today After getting insulin
संजय सिंह - फोटो : X/AAP

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में गिरफ्तारी के बाद पहली बार इंसुलिन देने के बाद अब आम आदमी पार्टी लगातार ईडी, जेल प्रशासन और भाजपा पर निशाना साध रही हैं। आप से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन दी जा चुकी हैं। जिसकी हम मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


पीएमओ और एलजी पर लगाया आरोप
उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि आखिर बीते 23 दिनों से उन्हें इंसुलिन क्यों नहीं दी गई थी। हम पूछना चाहते हैं कि क्या यह अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश थी। दिल्ली की तिहाड़ जेल अरविंद कजेरीवाल के लिए आज यातना गृह बन चुका है। 24 घंटे उन्हें पीएमओ और एलजी की निगरानी में रखा जा रहा है। 
विज्ञापन


तिहाड़ में मिली केजरीवाल को इंसुलिन
अरविंद केजरीवाल को बीती शाम दिल्ली की तिहाड़ जेल में इन्सुलिन दी गई। केजरीवाल का शुगर लेवल लगातार हाई हो रहा था। जो 320 तक पहुंच गया था। प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी के बाद पहली बार इन्सुलिन दी गई है। तिहाड़ के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि केजरीवाल को बीती शाम 7 बजे के बाद इंसुलिन की दो खुराक दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल के स्वास्थ्य पर तिहाड़ जेल प्रशासन का बयान
अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य पर तिहाड़ जेल के महानिदेशक (जेल) संजय बेनीवाल ने कहा कि खाना हमारे यहां समय पर दिया जाता है। अदालत आदेश के चलते इन्हें घर से खाना आता है। जिसकी जांच में पांच से सात मिनट का समय लगता है। हमारे यहां लगभग 900-1000 कैदियों को मधुमेह है। हम जिनका प्रबंधन कर रहे हैं। मेरे लिए ये मुद्दे नहीं है। लेकिन अगर लोग राजनीति के लिए ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं, मुझे इसमें शामिल नहीं होना है।

जेल अधीक्षक को केजरीवाल की चिट्ठी
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल के अधीक्षक को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने जेल प्रशासन पर गलत बयान देने का आरोप लगाया है। तिहाड़ प्रशासन का पहला बयान ‘अरविंद केजरीवाल ने इंसुलिन का मुद्दा कभी नहीं उठाया’ यह सरासर गलत है। 


उन्होंने कहा कि वह पिछले 10 दिन से लगातार इंसुलिन का मुद्दा उठा रहे हैं। जब भी कोई डॉक्टर देखने आया, तो उन्हें बताया कि उनका शुगर लेवल बहुत हाई है। मैंने ग्लूको-मीटर की रीडिंग दिखाकर बताया कि दिन में 3 बार पीक आती है और शुगर लेवल 250-320 के बीच जाता है। मैंने बताया कि फास्टिंग का शुगर लेवल रोज 160-200 पर है। मैंने रोज इंसुलिन की मांग की है। लेकिन यह झूठा बयान कैसे दे सकते हैं कि केजरीवाल ने कभी इंसुलिन का मुद्दा नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed