फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanjay Singh said that Aam Aadmi Party will not contest assembly elections in Maharashtra

Maharashtra Polls: 'महाराष्ट्र में चुनाव नहीं लड़ेगी AAP, केजरीवाल MVA के लिए करेंगे प्रचार', संजय सिंह बोले

Sat, 26 Oct 2024 06:23 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 26 Oct 2024 06:23 PM IST
सार

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी, लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल महाविकास अघाड़ी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
Sanjay Singh said that Aam Aadmi Party will not contest assembly elections in Maharashtra
आप सांसद संजय सिंह - फोटो : X/AAP

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव न लड़ने का एलान किया है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी, लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल महाविकास अघाड़ी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

विज्ञापन


आप सांसद संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि एमवीए गठबंधन में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी), शरद पवार की एनसीपी-एसपी और कांग्रेस शामिल हैं। सांसद ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि आप महाराष्ट्र में चुनाव नहीं लड़ेगी।
विज्ञापन


सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'महाराष्ट्र चुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एमवीए प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र में चुनाव नहीं लड़ेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

आप और एमवीए घटक भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (इंडिया) का हिस्सा हैं। इसका गठन 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा से मुकाबला करने के लिए किया गया था। आप ने लोकसभा चुनावों के लिए दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में इंडिया ब्लॉक के सबसे बड़े घटक कांग्रेस के साथ गठबंधन किया। हालांकि, आप ने पंजाब में अपने दम पर चुनाव लड़ा था।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में चुनाव
महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed