फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanjay Singh said ED included his name charge sheet raising his voice Parliament

Delhi: संसद में आवाज उठाने पर ईडी ने चार्जशीट में शामिल किया नाम, संजय सिंह बोले, करूंगा मानहानि का मुकदमा

Thu, 13 Apr 2023 08:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 13 Apr 2023 08:45 PM IST
सार

पार्टी मुख्यालय में बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में आप नेता संजय सिंह ने सवाल किया कि जब ईडी के पास मेरे खिलाफ कोई बयान नहीं है तो किसके कहने पर वह उनका नाम बदनाम कर रही है।

विज्ञापन
Sanjay Singh said ED included his name charge sheet raising his voice Parliament
संजय सिंह, आप सांसद - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने बिना प्रमाण और बयान के ईडी पर झूठा केस बनाने का आरोप लगाया। सांसद संजय सिंह ने ईडी की ओर से केस बनाने का पर्दाफाश करते हुए कहा कि उनका आबकारी नीति मामले से कोई वास्ता नहीं है। इसके बावजूद ईडी की चार्जशीट में उनका नाम आना हैरान करने वाला है। दरअसल उन्होंने संसद में ईडी के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसलिए उनके खिलाफ ईडी ने यह साजिश रची। उन्होंने गत 12 दिसंबर को संसद में ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग पर भाषण दिया था और छह जनवरी को ईडी की चार्जशीट में उनका नाम आ गया।

विज्ञापन

 


पार्टी मुख्यालय में बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में आप नेता संजय सिंह ने सवाल किया कि जब ईडी के पास मेरे खिलाफ कोई बयान नहीं है तो किसके कहने पर वह उनका नाम बदनाम कर रही है। वह ईडी के अधिकारियों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे। उन्होंने कहा कि ईडी की चार्जशीट में गत एक अक्तूबर को दिनेश अरोड़ा के बयान के आधार पर उनकी एक शराब की दुकान का ट्रांसफर उनके कहने पर मनीष सिसोदिया ने किया। उन्होंने ईडी के इस आरोप का खंडन करते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया को निर्देश देने वाले वह कौन होते हैं। उन्होंने साफ किया कि इस मामले का आबकारी नीति से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन

 

गिरफ्तारी का सता रहा डर: सचदेवा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप सांसद संजय सिंह के बयान को लेकर उन पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उनको गिरफ्तारी का डर सता रहा है, क्योंकि उन्हें एहसास हो रहा है कि ईडी का समन और वारंट किसी भी दिन उनके दरवाजे पर आ सकता है। दरअसल संजय सिंह हर दिन शराब कारोबारी दिनेश अरोड़ा के पक्ष में बोल रहे हैं और उन्हें पता है कि अरोड़ा की गवाही से न सिर्फ मनीष सिसोदिया, बल्कि संजय सिंह और आने वाले समय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी फंस जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed