फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanjay Kapoor property dispute Karisma Kapoor kids call Priya Kapoor a greedy, Cinderella stepmother

'लालची और सिंड्रेला जैसी सौतेली मां': करिश्मा के बच्चों ने प्रिया कपूर पर गंभीर आरोप लगाए, HC में किया ये दावा

Fri, 10 Oct 2025 08:51 AM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 10 Oct 2025 08:51 AM IST
सार

Sanjay Kapoor Property:  दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान करिश्मा कपूर के बच्चों ने पिता संजय कपूर की वसीयत को जाली बताते हुए सौतेली मां प्रिया पर लालच का आरोप लगाया है। दावा किया कि उन्हें 60 फीसदी हिस्सा मिला, जबकि बेटे को मात्र 12 फीसदी। अदालत ने संपत्ति विवरण दोबारा दाखिल करने का निर्देश दिया, अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी।

विज्ञापन
Sanjay Kapoor property dispute Karisma Kapoor kids call Priya Kapoor a greedy, Cinderella stepmother
संजय कपूर की संपत्ति विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवंगत पिता संजय कपूर की कथित तौर पर 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति की वसीयत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान बृहस्पतिवार को अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपनी सौतेली मां प्रिया कपूर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। करिश्मा के बच्चों की तरफ से पेश हुए वकील ने न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ के समक्ष प्रिया पर लालची होने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि संजय कपूर की पत्नी को उनकी संपत्ति का 60 प्रतिशत हिस्सा मिला, जबकि उनके बेटे को लगभग 12 प्रतिशत ही हिस्सा मिला है।

विज्ञापन

प्रिया कपूर पर लालची होने का आरोप लगाते हुए उन्हें सिंड्रेला सौतेली मां कहा। 1950 की वाल्ट डिज्नी की फिल्म सिंड्रेला में उनकी सौतेली मां उनके साथ बुरा व्यवहार करती है और अपना सारा ध्यान अपनी दो बेटियों पर केंद्रित करती है। सुनवाई के दौरान करिश्मा कपूर के बच्चों ने दावा किया कि उन्हें ट्रस्ट का 75 प्रतिशत भी मिल रहा है। उन्होंने पर जालसाजी का आरोप लगाते हुए दावा कि जांच के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले अदालत ने संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर को उनकी संपत्ति की सूची एक सीलबंद लिफाफे में दाखिल करने की अनुमति दी थी और संपत्ति विवाद में शामिल पक्षों को मीडिया के साथ विवरण साझा न करने का सुझाव दिया था। सुनवाई के दौरान करिश्मा कपूर के बच्चों की तरफ से तर्क दिया गया कि दस्तावेज की जालसाजी किस हद तक हुई है, इसका पता लगाना होगा और जांच के लिए पर्याप्त सुबूत मौजूद हैं। यह भी कहा कि प्रिया कपूर उनके शेयरों को सीमित करने की बेहद जल्दी में थीं और प्रिया एक सिंड्रेला जैसी सौतेली मां है।

विज्ञापन

करिश्मा के बच्चों की तरफ से पेश हुए वकील ने वसीयत की प्रामाणिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया संजय कपूर ने वर्तमान वसीयत बनाते समय किसी वकील से सलाह नहीं ली थी। साथ ही यह भी दावा किया कि यह संभव नहीं है कि उन्होंने वसीयत बनाने और इतनी बड़ी संपत्ति वसीयत करने से पहले किसी वकील से सलाह न ली हो। उन्होंने कहा कि वसीयत के निष्पादक को इसे पढ़े जाने से एक दिन पहले ही यह वसीयत मिल गई थी।

उन्होंने दावा किया कि जब संजय अपने बेटे के साथ छुट्टियों पर थे, तब वसीयत में बदलाव किया गया। उन्होंने आगे कहा कि दस्तावेज में जालसाजी करने वाले को इनाम मिला। करिश्मा कपूर के बेटों की तरफ से पेश की गई जिरह को सुनने के बाद अदालत ने कहा कि मामले की आगे की सुनवाई 13 अक्तूबर फिर से शुरू की जाएगी। पूर्व में प्रिया ने अदालत को बताया था कि करिश्मा कपूर के बच्चों को पारिवारिक ट्रस्ट से पहले ही 1,900 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में बड़ा हादसा: सफदरजंग एन्क्लेव में इमारत के बेसमेंट की दीवार गिरी, एक मजदूर की मौत, चार घायल
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed