फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accident in Delhi Basement wall of building collapses in Safdarjung Enclave one labourer killed four injured

दिल्ली में बड़ा हादसा: सफदरजंग एन्क्लेव में इमारत के बेसमेंट की दीवार गिरी, एक मजदूर की मौत, चार घायल

Thu, 09 Oct 2025 11:25 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 09 Oct 2025 11:25 PM IST
सार

मृतक की पहचान 60 साल के हरिमोहन के रूप में हुई है। घायलों की पहचान चीकू (43), संदीप (33), बाबू लाल (70) और अशोक (46) के रूप में हुई है। सभी निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे थे। 

विज्ञापन
accident in Delhi Basement wall of building collapses in Safdarjung Enclave one labourer killed four injured
हादसे के बाद मलबे में दब गए थे पांच लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की बेसमेंट की दीवार ढहने से उसके मलबे में पांच लोग दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से पांच लोगों को बाहर निकालकर उन्हें ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल चार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान 60 साल के हरिमोहन के रूप में हुई है। घायलों की पहचान चीकू (43), संदीप (33), बाबू लाल (70) और अशोक (46) के रूप में हुई है। सभी निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे थे। पुलिस लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। दमकल विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम को बी-5, ब्लॉक-1ए, सफदरजंग एन्क्लेव में मकान ढहने की सूचना मिली। उसके बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ियां और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के पहुंचने से पहले वहां काम करने वाले मजदूरों ने एक को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचा चुके थे। बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे चार लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक की मौत हो गई।

विज्ञापन

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि एक बेसमेंट का निर्माण कार्य चल रहा था। खुदाई के दौरान बेसमेंट की मिट्टी सहित एक कोने का कंक्रीट का खंभा नीचे से खिसक गया, जिससे एक हिस्सा ढह गया। वहां काम कर रहे मजदूर मलबे और मिट्टी के नीचे दब गए। घायल व्यक्ति मूलत: गाजियाबाद यूपी, राजस्थान के दौसा और दिल्ली के संगम विहार के रहने वाले हैं। वहीं मृतक मदनगीर के निवासी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed