फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sandeep marwah felicitated with lifetime achievement award in cannes film festival

कान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित हुए संदीप मारवाह

Tue, 28 May 2019 06:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 28 May 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
sandeep marwah felicitated with lifetime achievement award in cannes film festival
संदीप मारवाह अवार्ड के साथ - फोटो : अमर उजाला

कान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल एक ऐसा फेस्टिवल है जहां फिल्म से जुड़ी हस्तियां रेड कार्पेट पर चलना चाहती हैं। यह अपने आप में एक भव्य समारोह है जिसमें विश्व की सभी जानी मानी हस्तियों को आमंत्रित किया जाता है और ऐसे भव्य अवसर पर मारवाह स्टूडियो के निदेशक संदीप मारवाह को एएफआई वर्ल्ड सिनेमा इनिशिएटिव द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन


इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष प्रिंसेस एंजेलिक मॉनेट ने कहा की संदीप मारवाह ने कला और संस्कृति के माध्यम से लव, पीस एंड यूनिटी का प्रचार किया है और लाखों लोगों को एक साथ जोड़ा है और वर्ल्ड सिनेमा में उनका योगदान बहुत बड़ा है।
विज्ञापन


इस अवसर पर संदीप मारवाह ने कहा कि यह अवार्ड न सिर्फ मेरा है बल्कि पूरे भारत का है और उन लोगो का भी है जिन्होंने मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस काज को पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप मारवाह ग्लोबल कल्चरल मिनिस्टर, ग्लोबल ग्रीन अंबेसडर, ग्लोबल पीस एम्बेसडर, ग्लोबल मैनेजमेंट गुरु के साथ भारत की पहली फिल्म यूनिवर्सिटी के चांसलर हैं। 72वें कान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के इस शानदार और महत्वपूर्ण आयोजन को देखने के लिए फिल्म प्रेमियों सहित दुनिया भर की बड़ी मीडिया कंपनियों के फिल्म निर्माता, निर्देशक, शिक्षक और प्रतिनिधि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed