फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Salute to Chhatrapati Shivaji Maharaj

Delhi NCR News: छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
एमसीडी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित शिवाजी पार्क में उनकी प्रतिमा स्थल पर समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्थायी समिति की अध्यक्षा सत्या शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। सत्या शर्मा ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति एवं सुशासन के आदर्शों को स्मरण किया। शिवाजी महाराज केवल पराक्रमी योद्धा ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी प्रशासक और जननायक भी थे, उन्होंने सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण पर आधारित शासन की मजबूत नींव रखी। एमसीडी उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए पारदर्शी, जवाबदेह और जनसेवा के प्रति समर्पित प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह में वरिष्ठ अधिकारी, पार्षद और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed