{"_id":"69c7bed9cafd4f2acc0ae61a","slug":"saloni-breaks-19-year-old-national-record-in-the-400-meters-delhi-ncr-news-c-23-1-lko1064-91019-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एथलीटों के लिए प्रेरणास्रोत बनीं सलोनी, देश के लिए पदक जीतना सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एथलीटों के लिए प्रेरणास्रोत बनीं सलोनी, देश के लिए पदक जीतना सपना
विज्ञापन
फोटो --
- सलोनी ने रचा इतिहास, 400 मीटर में तोड़ा 19 वर्ष पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड
- भुवनेश्वर में हुई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 53.73 सेकेंड में पूरी की दौड़, जीता स्वर्ण
- पश्चिम बंगाल की पूर्व एथलीट पिंकी प्रमाणिक का रिकॉर्ड तोड़ा
नितेश कुमार
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र के धूमखेड़ा की रहने वाली सलोनी नागर युवा एथलीट के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरीं हैं। उन्होंने दिखा दिया कि यदि लगन और मेहनत सच्ची हो तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। 24-25 मार्च को भुवनेश्वर के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) विश्वविद्यालय में हुई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उन्होंने नया कीर्तिमान रचते हुए स्वर्ण पदक जीता। 400 मीटर की दाैड़ 53.73 सेकेंड में पूरी कर उन्होंने राष्ट्रीय रिकाॅर्ड बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड पश्चिम बंगाल की पूर्व एथलीट पिंकी प्रमाणिक के नाम था। पिंकी ने 2005 में 53.89 सेकेंड में दौड़ पूरी की थी। वहीं, सलोनी ने उनसे 16 सेकेंड कम समय लिया।
देश के लिए पदक जीतना सपना
प्रतियोगिता में देशभर से खिलाड़ी पहुंचे थे, जिनको सलोनी ने अपने प्रदर्शन से रोमांचित कर दिया। वह ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन-3 स्थित द फ्यूचर एथलेटिक्स अकादमी में प्रशिक्षण लेती हैं। कोच सोनू भाटी और मुन्नी नागर के मार्गदर्शन में उन्होंने अपनी प्रतिभा को लगातार निखारा है।
कोच ने बताया कि सलोनी की उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। यह जीत उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सलोनी का यह प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम में उसने चयन की दावेदारी को मजबूत करता है। सलोनी की इस जीत से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है। सलोनी का सपना देश का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतना है।