फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Salon owner murdered near home, neighbors accused

Murder: घर के पास सैलून संचालक की हत्या, पड़ोसियों पर लगा आरोप, परिजनों ने यूईआर-2 पर शव रखकर किया हंगामा

Sat, 06 Jun 2026 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 Jun 2026 06:14 AM IST
सार

मृतक की शिनाख्त 36 साल के विकास के रूप में हुई है। घर के कुछ दूरी पर ही तीन से चार हमलावरों ने उसपर हमला किया। खून से लथपथ विकास घर के पास आकर गिर गया। 

विज्ञापन
Salon owner murdered near home, neighbors accused
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नरेला औद्योगिक क्षेत्र के होलंबी खुर्द गांव में बृहस्पतिवार रात घर लौट रहे सैलून संचालक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त 36 साल के विकास के रूप में हुई है। घर के कुछ दूरी पर ही तीन से चार हमलावरों ने उसपर हमला किया। खून से लथपथ विकास घर के पास आकर गिर गया। 

विज्ञापन


परिवार वालों ने उसे पास के अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। विकास अपने परिवार के साथ होलंबी खुर्द गांव में रहता है। परिवार में पिता, भाई, पत्नी और दो बच्चे हैं। उसके पिता रमेश चंद ने बताया कि विकास इलाके में सैलून चलाता है।
विज्ञापन


वह रात में काम खत्म करने के बाद साढ़े दस और 11 बजे घर आता था। उसके भाई नितिन ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे वह घर लौट रहा था। घर से सौ मीटर दूर तीन चार हमलावरों ने उसे पकड़ लिया और उसपर लाठी डंडे से हमला कर दिया। खून से लथपथ हालत में वह घर के पास आकर गिर गया। शोर सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी देकर उसे अस्पताल लेकर गई। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया है। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। परिवार वालों ने गांव के ही बबलू, देव करण सहित कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस नामजद लोगाें की धर पकड़ के लिए दबिश दे रही है। 

यूईआर-2 पर शव रखकर किया हंगामा 
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिवार वालों को शव सौंप दिया। उसके बाद परिवार वाले होलंबी खुर्द के पास यूईआर-2 पर पहुंच गए। वहां बीच सड़क पर शव रखकर उनलोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिवार वाले विकास की हत्या करने वाले आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

बीच सड़क पर लोगों के जमा होने से वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसकी जानकारी मिलते ही जिले के आला पुलिस अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने परिवार वालों को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। उसके बाद सभी शव को लेकर वहां से गए और अंतिम संस्कार किया।

कहासुनी के बाद युवक को मारा चाकू, गई जान

शालीमार बाग इलाके में बृहस्पतिवार रात शराब की दुकान पर मामूली कहासुनी के बाद एक युवक के सीने में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी गई। शिनाख्त 28 साल के सुमित कुमार झा के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

सुमित मूलत: बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला था। वह परिवार के साथ शालीमार गांव में रहता था। उसके भाई दीपक ने बताया कि बृहस्पतिवार रात सुमित का कुछ लड़कों से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। लड़के वहां से चले गए और कुछ देर बाद फिर वापस आए। लड़के फिर से सुमित से झगड़ा करने लगे और एक ने उसके सीने में चाकू से हमला कर दिया।

चाकू लगने के बाद वह अपने दोस्त रोहित की बाइक पर बैठकर खुद ही निजी अस्पताल में पहुंचा। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने उसका इलाज करने से पहले पैसे जमा करने के लिए कहा। उसने आरोप लगाया कि इलाज में देरी होने से उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed