फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Salman khan murder plan maker lawrence bishnoi and sampat nehra gang sharp shooter rahul aka sanga arrested in other murder case

सलमान खान की रेकी कर हत्या की साजिश रचने वाला गिरफ्तार, जानिए इसकी पूरी कुंडली

Tue, 18 Aug 2020 04:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 18 Aug 2020 04:49 PM IST
सार

- लॉरेस व संपत नेहरा गिरोह का शार्प शूटर है राहुल उर्फ सांगा उर्फ बाबा
- 24 जून को एसजीएम नगर में राशन डीलर प्रवीन की हत्या में शामिल था सांगा
- चार दिनों की पुलिस रिमांड के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

विज्ञापन
Salman khan murder plan maker lawrence bishnoi and sampat nehra gang sharp shooter rahul aka sanga arrested in other murder case
सलमान खान - फोटो : Social Media

विस्तार

फरीदाबाद के एसजीएम नगर में 24 जून को हुई राशन डीलर प्रवीन की हत्या के मुख्य आरोपी राहुल उर्फ सांगा उर्फ बाबा को क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने उत्तराखंड से धर दबोचा। राहुल उर्फ सांगा लॉरेंस व संपत नेहरा गैग का शार्प शूटर है।

विज्ञापन


इसी साल जनवरी 2020 में वह फिल्म अभिनेता सलमान खान की रेकी करने के मामले में भी खासा चर्चित रहा था। 15 अगस्त को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से गिरफ्तार सांगा ने चार दिनों की पुलिस रिमांड के दौरान कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। मंगलवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


डीसीपी मुख्यालय राजेश दुग्गल ने इस मामले में मंगलवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रवीन की हत्या सांगा ने रंजिशन की थी। उसे शक था कि 2018 में प्रवीन ने पुलिस से मुखबिरी कर उसे अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय सांगा ईएसआईसी में संविदा पर नौकरी करता था। तभी से वह प्रवीन से रंजिश रखने लगा था। इसी कारण अपने साथी रोहित, आशीष, भरत और मनीष के साथ मिलकर 24 जून को प्रवीन की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी थी। उसके चारों साथियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

जनवरी में की थी सलमान की रेकी और भी है गुनाहों की लिस्ट

उन्होंने बताया कि राहुल उर्फ सांगा शातिर बदमाश है। उसने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व संपत नेहरा के कहने पर जनवरी 2020 में मुंबई जाकर सलमान खान की रेकी की थी। इस रेकी का इनपुट उसने राजस्थान की जेल में बंद अपने आका लॉरेंस बिश्नोई को दिया था। इसके अलावा दिसंबर 2019 में राहुल उर्फ सांगा ने पुलिस की आंख में मिर्च पाउडर झोंक कर कुख्यात गैंगस्टर नरेश शेट्टी को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाकर ले गया था। 

डीसीपी ने बताया कि इसी साल एक फरवरी को नरेश शेट्टी ने कपिल व अपने अन्य साथी के साथ फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर कैदी वाहन पर फायरिंग कर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा लिया था। बाद में फरीदाबाद पुलिस ने नरेश सेट्टी व उसके साथियों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया था, मगर संदीप उर्फ काला जठेड़ी भाग जाने में सफल रहा था।

 उन्होंने बताया कि राहुल उर्फ सांगा ने 2018 में राजू बसौदिया के कहने पर झज्जर के बधानी गांव में विकास देशवाल की हत्या कर दी थी। इस वारदात के बाद मुकेश उर्फ मिक्कू ने इसकी बात संपत नेहरा से कराई। इसके बाद वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग में शामिल हो गया।

2019 में राजू बसोदिया व लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर राहुल ने मलोट पंजाब में मनप्रीत उर्फ मन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 30 दिसंबर 2019 को राहुल अपने गैंग के अन्य साथियों के साथ नरेश उर्फ शेट्टी को सफदजंग अस्पताल में पुलिसकर्मियों के आंख में मिर्च झोंककर छुड़ा कर ले गया था।

इसके बाद राजस्थान में हिरण मारने के मामले को लेकर रंजिशन लॉरेंस बिश्नोई व संपत नेहरा ने राहुल से मुंबई में सलमान खान की जनवरी 2020 में रेकी कराई। उसके मुंबई से लौट कर आते ही लॉकडाउन लग गया। इस वजह वह वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस राहुल से इस मामले में और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed