{"_id":"e11eca60dad48eed9844ebdded236d28","slug":"said-before-gagraped-and-then-she-turned-hostile-in-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले कहा गैंगरेप हुआ और फिर कोर्ट में मुकर गई वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले कहा गैंगरेप हुआ और फिर कोर्ट में मुकर गई वो
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 12 Jun 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालम विहार क्षेत्र की एक महिला से सामुहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस असमंजस में है। उसने पुलिस को दी शिकायत में हथियार के बल पर सामुहिक दुष्कर्म के बाद अश्लील फिल्म बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कार्रवाई करते हुए जब पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया और बयान के लिए मजिस्ट्रेट के सामने ले गई तो वह गैंगरेप के अपने बयान से मुकर गई। उसने मुख्य आरोपी पर दुष्कर्म को आरोप लगाया है। सामूहिक दुष्कर्म से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
ओम विहार की 32 वर्षीय महिला ने बृहस्पतिवार शाम को पालम विहार थाना पुलिस को बताया कि उसके घर में 30 वर्षीय मोहम्मद हबीब अंसारी किराये पर रहता है। करीब दो साल पहले किसी काम से उसके पति के बाहर जाने के बाद आरोपी ने बंदूक की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया और इसकी अश्लील फिल्म बना ली।
विज्ञापन
उसका भय दिखाकर वह अपने दो दोस्तों के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया करता था। महिला के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी अंसारी समेत दो के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन पुलिस के लिए उस समय असमंजस की स्थिति बन गई जब ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने बयान के दौरान महिला सामुहिक दुष्कर्म से मुकर गई।
महिला ने कहा कि आरोपी ने अकेले वारदात को अंजाम दिया। डीसीपी क्राइम वेदप्रकाश गोदारा ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर अब पुलिस नए सिरे से जांच कर रही है। आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।