{"_id":"66d7a9f8b99c7ced73014b1b","slug":"sahibabad-theft-in-the-flat-of-daughter-in-law-of-jammu-and-kashmir-lieutenant-governor-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sahibabad : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल की पुत्रवधू के फ्लैट में चोरी, पड़ोसियों की मुस्तैदी से पकड़े गये शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sahibabad : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल की पुत्रवधू के फ्लैट में चोरी, पड़ोसियों की मुस्तैदी से पकड़े गये शातिर
Wed, 04 Sep 2024 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:00 AM IST
सार
घटना के समय परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। पड़ोसियों की सूचना पर सोसायटी पहुंचीं दीपाली ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। लोगों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने गिरफ्तार कर माल बरामद किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की पुत्रवधू दीपाली के फ्लैट से चोरों ने मूर्ति, सिक्के, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के समय परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। पड़ोसियों की सूचना पर सोसायटी पहुंचीं दीपाली ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। लोगों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने गिरफ्तार कर माल बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गुलमोहर ग्रीन सोसायटी के एक टावर में दीपाली का फ्लैट है। वह मनोज सिन्हा के बेटे अभिनव की पत्नी हैं। एक सितंबर को सोसायटी के लोगों ने दो लोगों को फ्लैट की खिड़की तोड़कर अंदर से सामान चुराते हुए देखा था। सूचना पर वह फ्लैट पर पहुंची तो देखा कि अलमारी का ताला टूटा हुआ था जबकि रसोई और बाथरूम से टोंटी और कमरे से कीमती सामान गायब था।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को चोरी की सूचना दी। जांच में पता चला कि सोसायटी के फ्लैट में साफ-सफाई व अन्य काम करने वाले दो लोगों ने बंद फ्लैट की रेकी कर खिड़की का शीशा तोड़ने के बाद धीरे-धीरे सामान चोरी किया था।
विज्ञापन