फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   safdarjung hospital 1600 staff goes on strke after delhi police cop son breaks nose of doctor

दिल्ली पुलिस के सिपाही के बेटे ने तोड़ी डॉक्टर की नाक, सफदरजंग के 1600 रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर

Mon, 14 Jan 2019 09:32 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 14 Jan 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
safdarjung hospital 1600 staff goes on strke after delhi police cop son breaks nose of doctor
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस के सिपाही के बेटे द्वारा डॉक्टर के साथ मारपीट का खामियाजा रविवार को सफदरजंग अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को भुगतना पड़ा। मारपीट में डॉक्टर की नाक टूट गई। इस घटना के बाद करीब 1600 रेजीडेंट डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इससे आपातकाली सेवाएं ठप हो गईं, हालांकि सीनियर डॉक्टर मरीजों का इलाज करते नजर आए।

विज्ञापन


डॉक्टर की शिकायत पर सफदरजंग एंक्लेव थाने में हवलदार के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। इसके बावजूद डॉक्टर नहीं माने और देर रात तक हड़ताल पर थे। आरोपी को गिरफ्तार करने सहित कई मांगे मानने पर ही डॉक्टरों ने काम पर लौटने का फैसला किया है।
विज्ञापन


सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि घटना रविवार सुबह साढ़े सात बजे की है। दिल्ली पुलिस में हवलदार वीरेन्द्र का बेटा अक्षय अपने दोस्त के साथ अस्पताल की एमरजेंसी में इलाज कराने आया था। उसके पेट में दर्द हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि डॉक्टरों ने पर्ची बनवाने के लिए बोला तो  इस बात पर एमरजेंसी सेवा में तैनात डॅा. रविन्द्र ठाकर व उसके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि अक्षय ने रेजीडेंट डॉक्टर रविन्द्र ठाकुर के साथ मारपीट की। इससे उनकी नाक की हड्डी टूट गई। इस घटना के बाद रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। 

कई मरीजों को नहीं मिल पाया इलाज

safdarjung hospital 1600 staff goes on strke after delhi police cop son breaks nose of doctor
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

रेजीडेंट डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से एमरजेंसी सेवाएं ठप हो गईं। अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज परेशान नजर आए। महरौली से बेटे का इलाज कराने आए लालाराम ने बताया कि उसके बेटे का समय से इलाज नहीं हुआ। कई घंटे बाद उसके बेटे को इलाज मिला। नंदनगरी से बीमार बेटी का इलाज कराने आई लाजवंती ने बताया कि उसकी बेटी बार-बार बेहोशी हो रही थी। उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था। अस्पताल पहुंचने पर हड़ताल का पता चला। मजबूर होकर वह बेटी को इलाज के लिए एम्स ले गई।

मांगे पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी
सफदरजंग अस्पताल के रेजिडेंट्स डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश ठाकुर का कहना था कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। ठाकुर का कहना था कि उनकी प्रमुखों मांगों में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए मार्शल तैनात किए जाए और सफदरजंग अस्पताल में सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाई जाए शामिल हैं। साथ में किदवाई नगर में डॉक्टरों के लिए एक हजार रूम का हॉस्टल बनाया जाय। डॉ. ठाकुर का कहना है कि मेडिकल सुपरिटेंडेंट को पत्र लिखा है। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी रहेगी।

अरूणा आसफ अली के डॉक्टरों ने भी दी हड़ताल की धमकी 
सिविल लाइंस स्थित अरूणा आसफ अली अस्पताल में पूर्व महिला पुलिस कर्मचारी ने अपनी दो बेटों के साथ जमकर उत्पात मचाया। महिला शनिवार को कश्मीरी गेट पर किसी से झगड़ा करके अस्पताल पहुंची थी। उसकी डॉक्टरों से किसी बात पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि महिला के बेटों ने डॉक्टरों के साथ मारपीट की। अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर सुमंत सिंहा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed