फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rumor of Love Jihad in Delhi, bawal.

लव जेहाद की अफवाह ने दिल्ली में मचाया बवाल

Wed, 03 Sep 2014 01:12 PM IST
Updated Wed, 03 Sep 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
Rumor of Love Jihad in Delhi, bawal.

दिल्ली के करावल नगर में मंगलवार सुबह लव जिहाद की अफवाह पर बवाल हो गया। दरअसल, स्थानीय दो युवक नौवीं की दो छात्राओं को अपने घर ले आए। स्कूल यूनिफॉर्म में लड़कियों को देखकर लोग भड़क गए।

विज्ञापन


भीड़ ने दोनों आरोपियों सुनील (23) और आमिर (22) को घर से निकालकर पीटना शुरू कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। देर से पहुंचने और आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। लोगों ने दो बाइक जला दी और पुलिस की जिप्सी तोड़ दी।
विज्ञापन


बवाल को देखते हुए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। हंगामे में करावल नगर एसएचओ जासोद सिंह मेहता, एसआई मनोज, एएसआई योगेश त्यागी, हवलदार प्रमोद और सिपाही राजेंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद पुलिसवालों को छुट्टी दे दी गई है जबकि सुनील का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बलवा, सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

लोगों ने पुलिस जिप्सी तोड़ी, दो बाइक जलाई

Rumor of Love Jihad in Delhi, bawal.

पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे शिव विहार फेज-10, गली नंबर-11 में हुई। सुबह सपना (15) और सलमा (15) (दोनों परिवर्तित नाम) स्कूल के लिए निकलीं। सपना का चाचा दोनों को स्कूल के पास छोड़कर चला गया।

इसके बाद सपना का रिश्तेदार सुनील दोनों को बाइक से गली नंबर-11 स्थित दोस्त आमिर (22) के घर ले गया। वहां स्कूली यूनिफॉर्म में दोनों छात्राओं को आमिर के घर में जाते देख लोग भड़क गए और दोनों लड़कों को निकाल कर पीटना शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों छात्राओं को भी पीटा गया। आरोप है कि पुलिस काफी देर बाद पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों को किसी तरह छुड़ाया। इस बीच आमिर भाग गया। इससे नाराज भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया और वाहनों में आग लगा दी। हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा गया।  

बिना पूछताछ किए आरोपियों को पीटा
स्थानीय लोगों की मानें तो कुछ लोगों ने लव जिहाद की अफवाह फैला दी कि एक विशेष समुदाय के कुछ युवक दूसरे समुदाय की स्कूली छात्राओं को घर में लाकर मौजमस्ती कर रहे हैं।

इससे नाराज होकर लोगों ने आरोपियों को बाहर निकाला और बिना पूछताछ किए पीटने लगे। कुछ लोगों ने किशोरियों को भी पीटा। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसमें लव जिहाद जैसे ही कोई बात नहीं है। दोनों छात्राएं और दोनों युवक अलग-अलग समुदाय के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed