फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rules flashed in the markets of Old Delhi

चिंता की बातः बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण, पुरानी दिल्ली के बाजारों में उड़ीं नियमों की धज्जियां

Sat, 05 Sep 2020 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 05 Sep 2020 06:05 AM IST
विज्ञापन
Rules flashed in the markets of Old Delhi
भागीरथ पैलेस में बिना मास्क के लोग... - फोटो : अमर उजाला

तमाम प्रयासों के बाद भी राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इसके पीछे वह लोग भी अहम वजह हैं, जो कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन करने के बजाय उनकी धज्जियां उड़ा रहे हैं। बाजारों से लेकर सब्जी मंडी में कुछ इसी तरह के हालात हैं। इसकी एक बानगी शुक्रवार को पुरानी दिल्ली के मशहूर बाजारों में देखने को मिली, जहां नियम लोग खुद के साथ दूसरों को भी खतरे में डालते नजर आए। पेश है ‘अमर उजाला’ संवाददाता किशन कुमार की रिपोर्ट -

विज्ञापन


समय : 1:30 बजे
स्थान : चांदनी चौक बाजार
शाहजहांनाबाद पुनर्विकास परियोजना के तहत चांदनी चौक का रंग अब पहले से काफी बदल चुका है। आर्थिक मंदी को रफ्तार देने के लिए यह बाजार पूरा खुला हुआ था। खरीदारी के लिए लोग भी आ रहे थे, लेकिन अधिकतर के चेहरे पर मास्क नाक के नीचे था। कुछ ने मास्क ही नहीं लगा रखा था। कुछ दुकानों पर दुकानदार भी बिना मास्क के बैठे नजर आए। एक दुकानदार ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि सुबह से  शाम तक मास्क लगाकर बैठना बड़ा मुश्किल होता है। कई बार दोपहर में ही मास्क उतार देते हैं।
विज्ञापन


समय : 1:45
स्थान : भागीरथ पैलेस
पुरानी दिल्ली के दवाई और इलेक्ट्रॉनिक आइटम के लिए मशहूर इस बाजार में प्रतिदिन हजारों लोग पहुंचते हैं। बृहस्पतिवार को भी भीड़ देखने को मिली। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे लोग थे जो कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे। ना तो लोग शारीरिक दूरी अपना रहे थे और ज्यादातर ने न ही मास्क लगा रखा था। बाजार में अधिकतर रेहड़ी पटरी वालों ने मास्क उतार रखा था। नियम तोड़ने में कुछ दुकानदार भी पीछे नहीं थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां एक दुकान पर प्रति मिनट में कई ग्राहक आते हैं, ऐसे में सभी के थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजेशन करना संभव नहीं है। मास्क को अधिक समय तक लगाना भी मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय : 2:00 बजे
स्थान : दरीबा कलां
आभूषण, किनारी और गोटे की खरीदारी के लिए दरीबा कलां मशहूर है। यहां का हाल भी अन्य बाजारों की तरह ही था। चाहे पैदल चलने वालों की बात करें या वाहन चालकों की, ज्यादातर लोग मास्क को लेकर लापरवाही बरतते नजर आए। सोशल डिस्टेंसिंग भी यहां नजर नहीं आई। अधिक भीड़भाड़ होने के कारण खरीदारी करने पहुंचे लोग आपस में सटकर चल रहे थे। दुकानों पर भी शारीरिक दूरी नियम का पालन नजर नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed