फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rti activist_aap worker_chandramohan sharma.

चंद्रमोहन की वजह से महिला की हार्ट अटैक से मौत

Sat, 30 Aug 2014 08:11 AM IST
Updated Sat, 30 Aug 2014 08:11 AM IST
विज्ञापन
rti activist_aap worker_chandramohan sharma.

प्यार और पैसे की ख्वाहिश में चंद्रमोहन ने एक बड़ी साजिश रची। खुद के मरने का प्लान बनाया और उसकी हत्या के आरोप में एक पूरा परिवार पुलिस पूछताछ और लगातार दबिश के चलते परेशान रहा। नौबत ये आ गई कि परेशान होकर इस परिवार ने गांव छोड़ दिया।

विज्ञापन


फसल बर्बाद हो गई, बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाई और इन्हीं दिक्कतों के चलते एक महिला की हार्ट अटैक से मौत तक हो गई। करनी चंद्रमोहन की थी, लेकिन इसकी सजा बेकसूरों ने भुगती।
विज्ञापन


कार में चंद्रमोहन के जलने के मामले में पत्नी सविता शर्मा ने कासना के किसान बृजेश उसके दो भाइयों ज्ञानी, राजकुमार और बेटों आनंद और प्रवीण के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जबकि तब ये परिवार वैलाना गांव में गेंहू की निकासी करवा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सभी लाखों की फसल खेत पर छोड़कर चले गए। इसके बाद शुरू हुआ लगातार दबिश का सिलसिला। रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दी गई। ये लोग बताते हैं कि इस दौरान पुलिस का व्यवहार बेहद अमानवीय रहा।

परिवार की महिलाओं से होता था अमानवीय व्यवहार

rti activist_aap worker_chandramohan sharma.

आस-पड़ोस के लोग बताते हैं कि दबिश के दौरान परिवार की महिलाओं से भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता था। जैसे-जैसे गिरफ्तार के लिए नोएडा में प्रदर्शन होता। पुलिस की सख्ती और ज्यादती बढ़ जाती थी।

ये बताते हैं कि भाई और बच्चों को हिरासत में लेकर पुलिस ने आठ दिनों तक मारपीट की। हत्या का झूठा केस लगने के बाद बच्चों की पढ़ाई भी छूट गई। बच्चे पढ़ना चाहते थे। कोई कानून की पढ़ाई करना चाहता था तो कोई बीसीए करना चाहता था, लेकिन एक केस ने सारी उम्मीदों को तोड़ दिया।

मानहानि का दावा करेंगे
बृजेश का कहना है कि झूठे केस में फंसाने के चलते उनके पूरे परिवार की काफी बेइज्जती हुई है। आर्थिक नुकसान भी बहुत हुआ है। बदनामी के चलते ही उसके भाई ज्ञानी की पत्नी सुमन की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई है। परिवार ने काफी कुछ खो दिया है। इसलिए ये परिवार सविता शर्मा के खिलाफ मानहानि का केस करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed