फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rs 45,850 withdrawn from account by changing ATM card, fraud in six times

Delhi NCR News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 45,850 रुपये, छह बार में की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
गदपुरी थाना क्षेत्र में एटीएम बूथ पर मदद करने के बहाने तीन-चार युवकों ने एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 45,850 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार कुशलीपुर निवासी चंद्रपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को शाम करीब 5:45 बजे वह दूधौला रोड़ पर पृथला स्थित फोनिक्स कंपनी के पास हिताची के एटीएम बूथ से पैसे निकालने गया था। वहां पहले से तीन-चार युवक मौजूद थे। लेनदेन विफल होने पर युवकों ने मदद करने के बहाने उसका एटीएम कार्ड ले लिया। कुछ देर बाद कार्ड लौटाकर वे वहां से चले गए। बाद में चंद्रपाल के मोबाइल पर खाते से पैसे निकलने के लगातार छह संदेश आए। जांच करने पर पता चला कि युवकों ने उसका कार्ड बदल दिया था। आरोपियों ने तीन बार एटीएम से और तीन बार दुकान पर पोस्टपेड लेनदेन के जरिए रकम निकाली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed