{"_id":"67f1d1a1b85ae6d95d07778a","slug":"rpf-will-find-the-lost-mobile-phones-of-passengers-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : यात्रियों का गुम मोबाइल ढूंढ निकालेगा आरपीएफ, सीईआईआर पोर्टल के साथ साझेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : यात्रियों का गुम मोबाइल ढूंढ निकालेगा आरपीएफ, सीईआईआर पोर्टल के साथ साझेदारी
Sun, 06 Apr 2025 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 06 Apr 2025 06:28 AM IST
सार
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने इसके लिए दूरसंचार विभाग से हाथ मिलाया है। इस विभाग के सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल के साथ साझेदारी की है।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे।
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रा के दौरान अगर आपका मोबाइल गुम हो जाता है तो आप रेल मदद एप व हेल्पलाइन नंबर 139 डायल कर इसकी सूचना दे सकते हैं। संभव है कि रेलवे मोबाइल फोन को ढूंढ़ निकाले। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने इसके लिए दूरसंचार विभाग से हाथ मिलाया है। इस विभाग के सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल के साथ साझेदारी की है। यह पायलट प्रोजेक्ट नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) में चलाया जा रहा है। रेलवे के अनुसार, इसमें सफलता हासिल हुई है। जल्द रेलवे अपने पूरे नेटवर्क में इस पहल को शुरू करेगा।
विज्ञापन
यात्री अपना मोबाइल फोन गुम होने की एफआईआर दर्ज नहीं कराना चाहते, तो उन्हें सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने का भी विकल्प मिलेगा। पंजीकरण का विकल्प चुनने पर आरपीएफ की जोनल साइबर सेल शिकायत को सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज करेगी। शिकायत के बाद खो गए डिवाइस को ब्लॉक कर दिया जाएगा। अगर नई सिम के साथ खोए हुए फोन का पता चलता है तो डिवाइस के उपयोगकर्ता को निकटतम आरपीएफ पोस्ट पर लौटाने की सलाह दी जाएगी। इसके बाद मोबाइल का असली उपयोगकर्ता आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करके अपना फोन वापस पा सकता है।
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक मनोज यादव ने कहा है कि यह साझेदारी एक मील का पत्थर साबित होगी। तकनीक का उपयोग करके यात्रियों के खोए या गायब हुए मोबाइल फोन को वापस किया जा सकेगा। आरपीएफ यात्री संपत्ति की सुरक्षा और रेल नेटवर्क पर सुरक्षित यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है। आरपीएफ ऑपरेशन अमानत भी चला रहा है। इसका उद्देश्य कीमती सामान को उनके असली मालिकों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन