फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rouse Avenue Court to pronounce verdict on charges in IRCTC hotel scam case on October 13

IRCTC Scam Case: 13 अक्तूबर को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई, लालू-राबड़ी और तेजस्वी यादव को पेश होना होगा

Wed, 24 Sep 2025 03:24 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 24 Sep 2025 03:24 PM IST
सार

कोर्ट ने आईआरसीटीसी घोटाले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व बिहार सीएम राबड़ी देवी, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और अन्य सभी आरोपियों को 13 अक्टूबर को पेश होने का निर्देश दिया है। जहां आरोप तय करने पर कोर्ट अपना फैसला सुनाया जाएगा। 

विज्ञापन
Rouse Avenue Court to pronounce verdict on charges in IRCTC hotel scam case on October 13
मंच पर लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

आईआरसीटीसी होटल भ्रष्टाचार मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट 13 अक्तूबर को आरोप-पत्र पर फैसला सुनाएगी। अदालत ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और अन्य समेत सभी आरोपियों को अगली तारीख पर व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है। यह मामला लालू यादव के कार्यकाल के दौरान आईआरसीटीसी होटल के टेंडरों के रखरखाव कार्य के आवंटन में भ्रष्टाचार के आरोपों से संबंधित है।

विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने सुनवाई में कहा, आरोप-पत्र पर फैसला पूरा हो चुका है और वह 13 अक्तूबर को इसे सुनाएंगे। सभी आरोपियों को अगली तारीख पर व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया जाता है।
विज्ञापन


अदालत ने जांच एजेंसी और आरोपियों के वकीलों की दैनिक आधार पर दलीलें सुनने के बाद 29 मई को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। 1 मार्च को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री प्रेम चंद गुप्ता और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोपों पर अपनी बहस पूरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में 14 आरोपी हैं। सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) डीपी सिंह ने अधिवक्ता मनु मिश्रा के साथ मिलकर तर्क दिया था कि आईआरसीटीसी के दो होटलों के रखरखाव के ठेकों को एक निजी कंपनी को आवंटित करने में भ्रष्टाचार और साजिश रची गई थी।

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'साबित कर दें कि पिता को किडनी नहीं दी तो राजनीति से...', रोहिणी की तेजस्वी समर्थकों को चुनौती
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed