Bihar Politics: 'साबित कर दें कि पिता को किडनी नहीं दी तो राजनीति से...', रोहिणी की तेजस्वी समर्थकों को चुनौती
रोहिणी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, गंदी मानसिकता वाले लोगों और उनके संरक्षकों को खुली चुनौती है कि वे यह साबित कर दें कि मैंने किसी के लिए किसी से पक्षपात किया है और यह झूठ है कि मैंने पिता को किडनी दान की है तो मैं राजनीति और सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लूंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के परिवार में विवाद बढ़ता जा रहा है। उनके छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के समर्थकों के यह कहने पर कि बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी दान नहीं दी है, पर रोहिणी ने बड़ी चुनौती दे दी है।
रोहिणी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, गंदी मानसिकता वाले लोगों और उनके संरक्षकों को खुली चुनौती है कि वे यह साबित कर दें कि मैंने किसी के लिए किसी से पक्षपात किया है और यह झूठ है कि मैंने पिता को किडनी दान नहीं की है तो मैं राजनीति और सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लूंगी।
ये भी पढ़ें: Bihar News: लालू यादव का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट सफल, बेटी रोहिणी ने की डोनेट
झूठ साबित न करने पर देश की हर मां-बहन-बेटी से मांगें माफी
उन्होंने कहा, साथ ही दोषारोपण करने वाले अपना झूठ-दुष्प्रचार साबित नहीं कर सके तो उनमें इतना साहस होना चाहिए कि वो सब जिस किसी के कहने पर ऐसा कह रहे, उसके साथ सार्वजनिक तौर पर मुझसे और देश की हर मां-बहन-बेटी से ये कहते हुए माफी मांगें कि भविष्य में वो कभी किसी मां-बहन-बेटी के बारे में अपमानजनक और झूठी बात नहीं कहेंगे।
ये भी पढ़ें: बिहार में एकाधिकार की जंग: लालू परिवार में हो रही बगावत, तेजस्वी के संजय को राजद सुप्रीमो का भी आशीर्वाद हासिल
किडनी प्रत्यारोपण के दौरान सुर्खियों में आई थीं रोहिणी
कुछ राजनीतिक जानकार उनके पोस्ट के आखिरी हिस्से को राजद और उसकी सहयोगी कांग्रेस पर निशाना साधने के तौर पर देख रहे हैं, जो सार्वजनिक सभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ इस्तेमाल की गई अपमानजनक भाषा के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के हमले का सामना कर रहे हैं। बता दें, आचार्य कुछ वर्ष पहले पिता के किडनी प्रत्यारोपण के दौरान सुर्खियों में आईं थीं, जब उनके त्याग के लिए उनकी सराहना की गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.