फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arvind Kejriwal Bail News Live: तिहाड़ के बाहर भावुक हुए केजरीवाल, बोले- जेल की सलाखें मुझे कमजोर नहीं कर पाईं

Fri, 13 Sep 2024 08:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 13 Sep 2024 08:44 PM IST
खास बातें

Arvind Kejriwal Supreme Court Bail Verdict Live Updates: दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई है। अरविंद केजरीवाल तिहाड़ से रिहा हो गए हैं। जेल का बाहर आप नेता जश्न मना रहे हैं।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal Bail News Live Court issues release order Delhi CM in Excise policy case News in Hindi
गले लगे मनीष सिसौदिया और केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:38 PM, 13-Sep-2024

आवास पर गर्मजोशी के साथ किया गया स्वागत

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर पहुंचे। उनके परिवार के सदस्यों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

08:38 PM, 13-Sep-2024

सिसौदिया, संजय और मान से मिले केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और सांसद संजय सिंह से मुलाकात की। 

विज्ञापन
08:13 PM, 13-Sep-2024

'नाजुक दौर से गुजर रहा है हमारा देश'

रोड शो को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'आज हमारा देश नाजुक दौर से गुजर रहा है। केजरीवाल तो बहुत छोटी चीज हैं। केजरीवाल महत्वपूर्ण नहीं हैं, देश महत्वपूर्ण है। कुछ राष्ट्रविरोधी ताकतें देश को अंदर से कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। वे देश को बांटने और न्यायपालिका को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। चुनाव आयोग को कमजोर करने की कोशिश, ईडी और सीबीआई पर कब्जा किया जा रहा है।' 

उन्होंने कहा, 'हमें ऐसी ताकतों से लड़ना होगा। मैं हमेशा इन ताकतों से लड़ता रहा हूं और भविष्य में भी ऐसा करता रहूंगा। मेरा शेष जीवन इसका प्रत्येक क्षण और मेरे खून की प्रत्येक बूंद मेरे देश के लिए समर्पित है।'
06:26 PM, 13-Sep-2024

'जेल की सलाखें मुझे कमजोर नहीं कर पाईं'

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर निकलने के बाद समर्थकों का अभिवादन किया।  'तिहाड़ से बाहर आने के बाद केजरीवाल ने कहा कि भगवान ने मेरा साथ दिया। मैं सही था, इसलिए बाहर आया।'

भावुक होते हुए उन्होंने कहा, 'मैं देशविरोधी ताकतों से लड़ूंगा। इन लोगों ने मुझे जेल भेजा। मेरा हौंसला 100 गुणा बढ़ गया है। जेल की सलाखें मुझे कमजोर नहीं कर पाईं, आपकी दुआओं के कारण आज मैं बाहर हूं। मेरे खून का कतरा-कतरा देश के लिए है।'
06:20 PM, 13-Sep-2024

तिहाड़ बाहर फोड़े जा रहे पटाखे

आप नेता मनीष सिसौदिया, संजय सिंह और पंजाब के सीएम भगवंत मान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की रिहाई से पहले तिहाड़ जेल के बाहर पटाखे फोड़ने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बड़ी भीड़ में शामिल हुए। 
 
06:00 PM, 13-Sep-2024

तिहाड़ पहुंचा रिलीज ऑर्डर

सीएम अरविंद केजरीवाल का रिलीज ऑर्डर तिहाड़ पहुंचा गया। थोड़ी देर बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया जाएग। जेल से निकलने के बाद वह चंदगी अखाड़ा से घर तक रोड शो करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:42 PM, 13-Sep-2024

सांसद संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को दिया धन्यवाद 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तिहाड़ जेल से रिहाई से पहले आप सांसद संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह ने कहा, "यह बहुत अच्छी खबर है कि हमारे सीएम आज जेल से बाहर आ रहे हैं। हम सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देते हैं।"
 
05:31 PM, 13-Sep-2024

बारिश में तिहाड़ के बाहर आप कार्यकर्ताओं की भीड़

बारिश में तिहाड़ जेल के बाहर आप कार्यकर्ताओं की भीड़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जल्द ही जेल से बाहर आने की उम्मीद है।
 
05:28 PM, 13-Sep-2024

रिहाई के बाद चांदगी राम आखड़ा जाएंगे सीएम अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद चंदगीराम अखाड़ा जाएंगे। इसके बाद रोड शो करेंगे। जानकारी मिल रही है कि वह गेट नंबर तीन से बाहर निकलेंगे।
05:25 PM, 13-Sep-2024

रिहाई से पहले तिहाड़ जेल के बाहर पहुंचे सीएम भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की रिहाई से पहले तिहाड़ जेल के बाहर पहुंचे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed