फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Round of meetings for peace amid tension, 42 deaths so far in delhi violence

वहशत के बाद दहशत बरकरार: तनाव के बीच शांति के लिए बैठकों का दौर, अब तक 42 की मौत

Sat, 29 Feb 2020 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 29 Feb 2020 06:18 AM IST
विज्ञापन
Round of meetings for peace amid tension, 42 deaths so far in delhi violence

राजधानी के हिंसाग्रस्त इलाकों में हालात सामान्य हो रहे हैं लेकिन दहशत व तनाव कायम है। हालांकि, शुक्रवार को शिव विहार इलाके में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके साथ दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई, जबकि 300 से ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने अब तक 148 एफआईआर दर्ज की हैं। 630 लोगों को पकड़ा है, जिसमें कुछ की गिरफ्तारी भी हुई है। उत्तर पूर्वी दिल्ली में सुरक्षा के लिए 7000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में हालात सामान्य करने के लिए एनएसए अजीत डोभाल के बाद उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी शुक्रवार को हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों से अमन की अपील की। वहीं, रविवार से दिल्ली पुलिस आयुक्त का प्रभार संभालने जा रहे विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव भी शुक्रवार को शांति की अपील करते हुए शहर में घूमे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीवास्तव अमूल्य पटनायक की जगह कार्यभार संभालेंगे, जो शनिवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम शुक्रवार को जाफराबाद पहुंची। अध्यक्ष रेखा  शर्मा की अगुआई में यह टीम महिलाओं के खिलाफ हुई हिंसा की पड़ताल करेगी।

फॉरेंसिक टीम ने ताहिर की फैक्टरी से जुटाए सुबूत
दिल्ली फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी ने आप पार्षद ताहिर हुसैन की चांदबाग इलाके में स्थित फैक्टरी से सुबूत जुटाए। ताहिर की खजूरी खास की फैक्टरी भी सील कर दी गई। अपराध शाखा की टीम ने ताहिर के घर से मिले पेट्रोल बम आदि के अलावा मकान की थ्रीडी मैपिंग करवाई। अंकित शर्मा की हत्या मामले में उसे जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया गया है।

कुल 42 लोगों की मौत, 32 की पहचान हुई, 10 शवों की पहचान अभी नहीं हुई

Round of meetings for peace amid tension, 42 deaths so far in delhi violence
delhi violence - फोटो : अमर उजाला

हिंसा में मारे गए 42 लोगों में से 22 की जान पथराव में गंभीर चोट लगने के कारण हुई, वहीं 13 की गोली लगने से जान गई। इनमें 38 मृतकों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है। इस बीच, पुलिस ने 331 शांति बैठक की हैं। मौजपुर, घोंडा व यमुना विहार में कुछ जगह दुकानें भी खुल गईं।
 

दिल्ली हिंसा: मरने वालों के नाम

1. मुशर्रफ
2. अनवर
3. अकबरी
4. संजीत ठाकुर
5. मोहद शाबान
6. सुलेमान
7. राहुल ठाकुर
8. मोहम्मद इरफान
9. विनोद कुमार
10. वीर भान
11. जाखिर 
12. इश्तियाक खान
13. दीपक कुमार
14. अशफाक हुसैन
15. परवेज आलम
16. मेहताब
17. रतन लाल
18. मोहम्मद फुरकान
19. राहुल सोलंकी
20. मुदस्सिर खान
21. शाहिद अक्वी
22. अमन
23. महफूज अली
24. मुबारक अली
25. आलोक तिवारी
26. आमिर
27. हाशिम
28. मोहम्मद यूसुफ
29. दिनेश कुमार
30. अंकित शर्मा
31. दिलबर
32. अय्यूब 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed