{"_id":"5c82bfd5bdec2214505447c9","slug":"roof-collapsed-during-break-of-house-one-labore-death-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान तोड़ने के दौरान छत गिरी, एक मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान तोड़ने के दौरान छत गिरी, एक मजदूर की मौत
Sat, 09 Mar 2019 12:47 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-40 में जर्जर मकान तोड़ने के दौरान छत भरभरा कर गिर गई। इसमें काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई और तीन महिला मजदूर घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने ठेकेदार पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-40 के ए-180 में एक पुराने मकान को तोड़ा जा रहा था। इस मकान को तोड़ने का काम अनिल ठेकेदार करा रहा है। शुक्रवार सुबह महोबा निवासी मजदूर राज, राकेश, मालती, यशोदा, कलाबाई बिल्डिंग तोड़ने के काम में लगे थे। सुबह 10 बजे के करीब मकान की छत भरभरा कर गिर गई।
विज्ञापन
इस घटना में राज मलबे के नीचे दब गया, जबकि मालती, यशोदा व कलाबाई घायल हो गईं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और जेसीबी की सहायता से मलबे के नीचे दबे मजदूर राज को बाहर निकाला और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल ने बताया कि इस मामले में ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि मकान तोड़ने के दौरान लापरवाही बरती गई है।