फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rohini district police arrested three people honey trap and extorted money

सावधान! ये नकली पुलिस है: हनी ट्रैप में फंसाकर करते थे उगाही, वर्दी पहनकर धमकाते; ऐसे हुआ गैंग का खुलासा

Thu, 27 Feb 2025 09:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 27 Feb 2025 09:44 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी पीड़ित ने इनके खिलाफ शिकायत नहीं की है। हालांकि आरोपियों से पूछताछ करने पर कुछ लोगों से उगाही करने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Rohini district police arrested three people honey trap and extorted money
हनी ट्रैप में फंसाकर उगाही करने वाले गैंग का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहिणी जिला पुलिस ने फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर उगाही करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की वर्दी पहनकर बदमाश लोगों को धमकाते थे और फिर उनसे उगाही करते थे। इनके कब्जे से पुलिस ने दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की वर्दी, एक शर्ट, फर्जी पहचान पत्र, तीन मोबाइल फोन और दो स्कूटी बरामद की है।

विज्ञापन


गिरफ्तार तीनों आरोपियों की पहचान फ्रेंड्स कॉलोनी बहादुरगढ़ हरियाणा निवासी नीरज (36), जौहरी नगर बहादुरगढ़ हरियाणा निवासी आशीष (35) और वत्स कॉलोनी बहादुरगढ़ हरियाणा निवासी योगेश उर्फ ढिल्लू के रूप में हुई है। नीरज गैंग का सरगना है। इसपर पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह हनी ट्रैप कर उगाही के मामले एक साल जेल में बंद रहा है। 
विज्ञापन


जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विष्णु कुमार ने बताया कि जिले के स्पेशल स्टाफ को काफी समय से हनी ट्रैप गैंग के रोहिणी इलाके में सक्रिय होने की जानकारी मिल रही थी। साथ ही पता चला कि गैंग के बदमाश खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों पर झूठे मामले दर्ज करने की धमकी देकर उनसे उगाही कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक उगाही के शिकार किसी भी व्यक्ति की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली थी। पुलिस ने गैंग को पकड़ने के लिए मुखबिर को सक्रिय किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस को गैंग के सदस्यों के विजय विहार के श्मशान घाट रोड के पास आने की जानकारी मिली। उसके बाद पुलिस टीम ने वहां घंराबंदी कर दी। इसी बीच पुलिस ने पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति को स्कूटी चलाकर आते देखा। उसके साथ ही दूसरी स्कूटी पर दो अन्य लोग सवार थे। 

पुलिस ने उन्हें रोका। वर्दी पहने व्यक्ति से पुलिस ने उसकी तैनाती वगैरह के बारे में पूछताछ की, जिसका वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। तलाशी के दौरान उसके पास से सब इंस्पेक्टर का फर्जी पहचान पत्र मिला। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि नीरज पर बहादुरगढ़ और सोनीपत हरियाणा में शस्त्र अधिनियम के दो मामले जबकि पश्चिम विहार थाने में हनी ट्रैप कर उगाही के मामले दर्ज हैं। उगाही के मामले में वह एक साल जेल में बंद था।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फेसबुक के जरिए वह अमीर और अकेले रहने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। पुलिस गैंग में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

महिला से करवाते थे दोस्ती, फिर कमरे पर बुलाकर करते थे उगाही
पूछताछ में पता चला कि फेसबुक के जरिए आरोपी अपने गैंग की महिला सहयोगी के साथ पीड़ितों की दोस्ती करवाते थे। उसके बाद महिला के जरिए गैंग पीड़ितों को मिलने के बहाने एक फ्लैट में बुलाते थे। जहां कमरे में रहने के दौरान आरोपी पुलिस की वर्दी में वहां पहुंचते थे। फिर पीड़ित को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उन्हें पैसे देने के लिए बाध्य कर देते थे। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी पीड़ित ने इनके खिलाफ शिकायत नहीं की है। हालांकि आरोपियों से पूछताछ करने पर कुछ लोगों से उगाही करने की बात सामने आई है। पुलिस पीड़ितों का बयान लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करेगी। फिलहाल पुलिस ने इनके खिलाफ विजय विहार थाने में एक मामला दर्ज किया है और मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed