फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rogues and police clash in greater noida, crook injured

मर्डर करने आए बदमाशों से पुलिस की जबर्दस्त मुठभेड़

Wed, 06 Aug 2014 07:57 AM IST
Updated Wed, 06 Aug 2014 07:57 AM IST
विज्ञापन
Rogues and police clash in greater noida, crook injured

ग्रेटर नोएडा के दादरी में सोमवार रात में हत्या करने के इरादे से आ रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से दो पिस्टल और तमंचा बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


एसपी देहात डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि चार अगस्त रात में दादरी कोतवाली प्रभारी रविकांत पारासर को सूचना मिली कि ईनामी राकेश अपने गैंग के साथ सूरजपुर और कासना में मौजूद है। रात में दादरी में किसी की हत्या करने के लिए आने वाला है।
विज्ञापन


सूचना पर थाना प्रभारी ने सूचना क्राइम ब्रांच के प्रभारी आलोक कुमार को दी। कुलेसरा पुलिस चौकी पर दोनों पुलिस की टीमों ने मिलकर अपराधियों को पकड़ने की योजना बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैंग का सरगना चकमा देकर फरार

Rogues and police clash in greater noida, crook injured

दोनों टीमों नें सूरजपुर पुलिस चौकी के सामने बैरिकेड लगा चेकिंग शुरू कर दी। कुलेसरा की ओर से आई सैंट्रो कार को रुकवाने का प्रयास किया। यह देख कार सवार बदमाशों ने मुड़ने के प्रयास किया तो कार डिवाइडर से टकरा गई। कार के रुकते ही बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की।

जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल होकर गिर गया। दो बदमाशों को मौके से ही पकड़ लिया गया, जबकि राकेश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
पुलिस ने घायल विशाल पुत्र अशोक शर्मा निवासी अल्फा-टू को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

गिरफ्तार बदमाशों में नितिन पंडित पुत्र शिवराम शर्मा निवासी नई बस्ती और देवेंद्र सिंह उर्फ देबू निवासी सुरेश सिंह निवासी सुरेश कालोनी सूरजपुर शामिल है। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से दो पिस्टल, तमंचा, कई कारतूस और मैगजीन व कार बरामद की है।

पुलिस के अनुसार फरार राकेश नई बस्ती का रहने वाला है और उस पर दादरी, सूरजपुर, कासना समेत थानों में लूटपाट, हत्या, जानलेवा हमला करने, गैंगस्टर आदि के 33 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार गत माह राकेश और नितिन ने अपने साथी जितेंद्र उर्फ जीता की हत्या की थी। राकेश पर पांच हजार रुपये का ईनाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed